Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत v ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया 199 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए भारत ने 4 विकेट पर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श का विकेट गंवा दिया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई और अर्धशतकीय भागीदारी की। वॉर्नर 41 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

aaj ka match kaun jeeta

अच्छी बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ भी 46 रन बनाकर आउट हो गए। मार्नस लाबुशेन भी सेट होने के बाद 27 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। स्मिथ और लाबुशेन दोनों को जडेजा ने आउट किया। मैक्सवेल भी 15 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने 7 विकेट 140 रनों पर गंवा दिए थे। इसके बाद मिचेल स्टार्क ने कुछ रन बनाए। वह 28 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया अंतिम ओवर में 199 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए जडेजा ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए भारत ने ईशान किशन का विकेट गंवा दिया। वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। उनके बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भी बिना खाता खोले चलते बने। दोनों को हेजलवुड ने आउट कर दिया। यहां से केएल राहुल और विराट कोहली ने मिलकर अच्छी बल्लेबाजी की और धैर्य से खेलते चले गए।

कोहली और राहुल ने मिलकर 165 रन जोड़े। विराट कोहली शतक से चूक गए और 85 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। दबाव में उनके बल्ले से धाकड़ पारी आई। केएल राहुल ने क्रीज पर रहकर अच्छी पारी खेली और नाबाद 97 रन बनाए। उन्होंने छक्के से टीम को जीत दिला दी और प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुने गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+