IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे शुभमन गिल? जानिए रोहित शर्मा ने फिटनेस पर क्या कहा

World Cup IND vs PAK: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। डेंगू से पीड़ित होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में गिल मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। शुभमन गिल पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? यह सवाल फैंस के जहन में घूम रहा है। रोहित शर्मा ने अब शुभमन गिल को लेकर अपडेट दी है।

रोहित शर्मा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा प्रेस कांफ्रेंस करने आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा से कई सवाल पूछे गए। इसमें सबसे बड़ा सवाल शुभमन के खेलने को लेकर था। गिल की फिटनेस को लेकर फैंस लगातार चिंता व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा से जब शुभमन गिल के खेलने को लेकर पूछा गया तो रोहित शर्मा ने इस पर पॉजिटिव जवाब दिया।

Rohit Sharma 1

शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं: पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल मैच का हिस्सा हो सकते हैं। रोहित ने कहा कि गिल खेलने के लिए 99 फीसदी तैयार हैं। वह मैच के लिए उपलब्ध हैं और उन्हें लेकर अंतिम फैसला टॉस से ठीक पहले लिया जाएगा। भारतीय खिलाड़ी लगातार इस मैच को लेकर सुर्खियों में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

मैच को लेकर कही यह बात: वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 7 बार हराने के बाद भारत के पास 8वीं बार शिकस्त देने का मौका है। रोहित शर्मा से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो इन आंकड़ों पर ध्यान दूं। हम इस पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि हम अच्छी क्रिकेट खेल सकते हैं कि नहीं। दोनों टीम नए सिरे से शुरुआत करेगी। मुझे नहीं लगता कि कोई भी पसंदीदा है। फैंस के लिए रोहित शर्मा ने कहा कि अहमदाबाद में फैंस का सपोर्ट उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन उनकी टीम ने जहां भी मैच खेला है वहां उन्हें फैंस का भरपूर साथ मिला है। ऐसे में उन्हें हमेशा ही घर जैसा माहौल मिलता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+