IND vs PAK: 'बाबर आजम का ओवर कॉन्फिडेंस, कहीं टीम को ले न डूबे', मैच से पहले किया बड़ा दावा
Babar Azam Press Conference: पाकिस्तान की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप का आगाज नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ किया। पाकिस्तान की टीम ने दूसरे मुकाबले में भी शानदार जीत हासिल की। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने 345 रनों का लक्ष्य हासिल कर वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में इससे पहले किसी भी टीम ने इतने बड़े रनों का पीछा सफलतापूर्वक हासिल नहीं किया था। पाकिस्तान की टीम ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बन गई।
पाकिस्तान को जीत की उम्मीद: भारत के खिलाफ 14 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले पर फैंस की निगाहें जमी हुई है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही वर्ल्ड कप के शुरुआती दोनों ही मैचों में जीत हासिल किया है। ऐसे में तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के लिए बेहद अहम हो जाता है। इस मुकाबले को जीत कर दोनों ही टीम लगातार तीन मैचों को जीतकर अपने आप को बेहतर स्थिति में पहुंचाना चाहेंगे।

बाबर आजम ने कही यह बात: मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कुछ बातों का जिक्र किया। बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेहद कॉन्फिडेंस नजर आए। उन्होंने साल 2021 T20 वर्ल्ड कप को याद करते हुए कहा कि पहले भी ऐसा हो चुका है। साल 2021 में हमने T20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया था मुझे लगता है कि हम यहां भी ऐसा कुछ कर सकते हैं।
शाहीन से होगी उम्मीदें: बाबर आजम ने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बाबर ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे पास प्रशंसकों के सामने अच्छा प्रदर्शन करने का शानदार अवसर है। हम प्लानिंग के तहत आगे का काम करेंगे क्योंकि पहले 10 ओवर में विकेट अलग होता है और 10 ओवर के बाद यह अलग हो जाता है। हम नसीम शाह को मिस कर रहे हैं। उनकी कमी टीम को खलेगी, लेकिन शाहीन से हमें बहुत ज्यादा उम्मीद है। अफरीदी हमारी टीम के लिए मैच विनर खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications