IND vs PAK: 'भारत-पाकिस्तान मैच से ज्यादा मुझे मेरी मां....', जानिए आखिर जसप्रीत बुमराह ने क्यों कहा ऐसा

World Cup IND vs PAK: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप का बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में अब 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में फैंस इस मुकाबले को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड वनडे वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। भारत इस रिकॉर्ड को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी।

बेहतरीन लय में हैं बुमराह: लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। जसप्रीत बुमराह से पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती ओवर में विकेट की उम्मीद होगी। जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम को पावर प्ले के दौरान विकेट दिलाने में सफल रहे हैं। ऐसे में इस बड़े मुकाबले में भी उन पर काफी कुछ निर्भर करेगा। बुमराह नई गेंद के साथ पाकिस्तान के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

Bumrah 1

मैच से ज्यादा जरूरी मेरे लिए मां: अपने होमटाउन यानी कि अहमदाबाद में जसप्रीत पहली बार वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हैं। ऐसे में जसप्रीत बुमराह से मैच को लेकर सवाल किया गया। बुमराह से पूछा गया कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर कितना एक्साइटेड हैं? इस पर उन्होंने कहा भारत और पाकिस्तान मैच से ज्यादा जरूरी मेरे लिए अपनी मां को घर पर देखना है। उन्होंने कहा कि मैं कुछ समय से बाहर हूं मुझे अपनी मां को घर पर देखकर खुशी होगी।

बुमराह को कामयाब बनाने में रहा है मां का योगदान: बता दें कि जब बुमराह 5 साल के थे, तभी उनके पिता की अचानक मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनके करियर को आगे बढ़ाने में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान रहा। बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं उन्हें देखने जा रहा हूं। यह मेरे लिए पहली अहम बात है। बुमराह इस मैच में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहेंगे। भले ही जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए इंटरनेशनल मुकाबले में वनडे मैच अहमदाबाद में नहीं खेला हो लेकिन आईपीएल के मुकाबले खेलने का अनुभव बुमराह के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+