IND vs PAK: 'आतंकी देश के खिलाड़ियों को भारत में नहीं खेलने देंगे', मैच को बायकॉट करने की मांग तेज
World Cup IND vs PAK: वनडे वर्ल्ड कप में भारत के सामना पाकिस्तान की टीम चुनौती देने के लिए तैयार है। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर सबकी नजरें बनी हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्रिकेट फैंस बेसब्री के साथ इस मैच का इंतजार कर रहे हैं।
मैच को लेकर उठी नाराजगी: भारत के कुछ लोग इस मुकाबले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल भारत-पाकिस्तान मैच को बायकॉट करने की मांग सोशल मीडिया पर की जा रही है। कुछ फैंस भारत और पाकिस्तान मैच का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। देश में होने वाले आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताते हुए फैंस मुकाबले को बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

बीसीसीआई को किया जा रहा ट्रोल: भारत में वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को किया गया था। लेकिन मुकाबला शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी नहीं रखी गई थी। 14 अक्टूबर के दिन यानी कि भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करने वाले हैं। ओपनिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन, सुखविंदर सिंह और अरिजीत सिंह जैसे बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करने वाले हैं। फैंस इस फैसले को लेकर नाखुश नजर आ रहे हैं और लगातार बीसीसीआई को ट्रोल कर रहे हैं।
फैंस का फूटा गुस्सा: क्रिकेट फैंस के मुताबिक बीसीसीआई को वर्ल्ड कप सेरेमनी का आयोजन पहले मैच के दौरान ही करना चाहिए था। पहले मैच के दौरान 10 टीमों के कप्तानों के बीच ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन करना सही माना जाता। यहां पर पाकिस्तान की टीम को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। फैंस के मुताबिक पाकिस्तान की टीम इतनी ज्यादा खातिरदारी डिजर्व नहीं करती है। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications