World Cup: आशीष नेहरा ने लगभग 150 की स्पीड से की गेंदबाजी, इंग्लिश बल्लेबाजों के टिकाये थे घुटने

World Cup: वनडे वर्ल्ड कप इस बार भारत में है और सभी की नज़रें इस टूर्नामेंट की तरफ है। टीम इंडिया ने मेजबानी करते हुए साल 2011 में यह टूर्नामेंट जीता था। इस बार भी टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में समय-समय पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

इस लेख में वर्ल्ड कप 2003 के एक ऐसे मुकाबले की बात की गई है जिसमें आशीष नेहरा हीरो बनकर निकले थे और उनकी कहर बरपाती गेंदों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज घुटने टेकने पर मजबूर हो गए थे। जिन लोगों ने उस मैच को देखा था, उनके दिलों में आज भी यह ताजा है।

ashish nehra

डरबन में खेला गया यह मुकाबला कम स्कोर वाला था। 2003 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कमाल कर रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान आशीष नेहरा चमके थे। नेहरा ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 168 पर आउट कर दिया था।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 250 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारतीय टीम के लिए सचिन तेंदुलकर ने 50 और राहुल द्रविड़ ने 62 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा युवराज सिंह के बल्ले से 42 रनों की पारी देखने को मिली थी।

नेहरा ने दिखाई तूफानी रफ्तार

इसके बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों से उम्मीद थी। आशीष नेहरा इस मैच में 149 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद डालने में सफल रहे थे। वह लगातार 140 से ऊपर की स्पीड से सटीक लाइन और लेंथ के साथ इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पवेलियन भेज रहे थे।

बीच में हुई उनको कमजोरी महसूस

माइकल वॉन, नासिर हुसैन, एलेक स्टीवर्ट, पॉल कोलिंगवुड, क्रैग वाईट और रोनी इरानी को आशीष नेहरा ने आउट कर दिया। उन्होंने 23 रन खर्च कर 6 विकेट अपने नाम किये। इस दौरान उनको कमजोरी भी महसूस हुई थी। पार्थिव पटेल मैदान पर उनके खाने के लिए केले लेकर आए थे।

इंग्लैंड ने लिए फ्लिंटॉफ थे टॉप स्कोरर

इंग्लैंड की टीम को भारत ने 168 के कुल स्कोर पर आउट करते हुए 82 रनों से मुकाबला जीत लिया था। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज एंड्रू फ्लिंटॉफ थे। उनके बल्ले से 64 रन आए। भारत के लिए नेहरा के 6 विकेट के अलावा जहीर खान ने 2 विकेट हासिल किये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+