World Cup 2023: क्या एयरहोस्टेस की बात निकलेगी सही? क्या 'सरजी' बन पाएंगे दूसरे युवराज?
Ravindra Jadeja and Yuvraj Singh: विश्वकप 2023 का आगाज हो चुका है, इस महासमर में भारत की पहली भिड़ंत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होने वाली है, हर भारतीय को उम्मीद है कि इस बार का विश्वकप भारत ही जीतेगा, इसके लिए अभी से ही लोगों ने इसके लिए पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया है।

इसी बीच एक रोचक घटना घटी भारत के स्टार प्लेयर रविंद्र जडेजा के साथ, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
एयरहोस्टेस ने कही बेहद खास बात
दरअसल गुवाहाटी एयरपोर्ट पर जब टीम इंडिया के साथ रविंद्र जडेजा वहां पहुंचे तो सभी के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई और इसी बीच एक एयरहोस्टेस ने उनसे वो बात कह डाली, जिसके बारे में शायद उन्होंने खुद कभी नहीं सोचा होगा।
वर्ल्ड कप के 'मैन ऑफ द सीरीज' जड्डू सिंह ही होंगे!
दरअसल एयरहोस्टेस ने कहा है कि 'इस बार वर्ल्ड कप के 'मैन ऑफ द सीरीज' जड्डू सिंह ही होंगे, जिस तरह युवराज सिंह साल 2011 ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था ठीक उसी तरह से जडेजा इस बार का विश्वकप भारत को जिताएंगे।' जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग जडेजा और युवराज सिंह को कंपेयर करने लगे हैं।
2011 के वर्ल्ड कप में युवराज ने किया था कमाल
आपको बता दें कि साल 2011 के वर्ल्ड कप में युवराज ने 4 अर्धशतक और 1 शतक के साथ 362 रन बनाए थे और 15 विकेट भी लिए थे और युवराज सिंह दुनिया के अच्छे फील्डरों में से एक ही रहे हैं तो वहीं जडेजा भी ये तीनों रोल बखूबी निभाते हैं, हालांकि पिछले कुछ वक्त से उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है लेकिन सबको उम्मीद है कि कि वो विश्वकप में जबरदस्त वापसी करेंगे।
धोनी को उनकी सीट की बगल में बैठी लड़की ने शुभकामनाएं दी थी
हालांकि उनके फैंस पूरी तरह से आश्वत हैं कि जडेजा का कमाल विश्वकप में दिखेगा और वो ये कह रहे हैं कि 'जिस तरह फ्लाइट में एक सफर के दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनकी सीट की बगल में बैठी लड़की ने शुभकामनाएं दी थी, ठीक उसी तरह से रविंद्र जडेजा के साथ भी होगा।'
रविंद्र जडेजा का बल्ला अभी तक नहीं चला है कुछ खास
आपको बता दें कि टीम इंडिया के 'सरजी' के नाम से लोकप्रिय रविंद्र जडेजा ने इस साल अब तक 15 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27 की औसत से कुल 189 रन बनाए हैं। हालांकि उनकी बॉलिंग तो ठीक-ठाक रही है लेकिन बल्ला वैसा नहीं चला, जैसा चलना चाहिए। इन 15 मुकाबलों में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है।
174 मैचों में 191 विकेट हासिल किए
वनडे मैच की बात करें तो रविंद्र जडेजा ने अब तक 174 मैचों में 191 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं युवराज सिंह वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी, 2003 वर्ल्ड कप, 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप, 2014 टी20 वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी खेले हैं।
विश्वकप के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' थे युवराज सिंह
वो विश्व के सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल खेलने वाले प्लेयर हैं। वो साल 2011 विश्वकप के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रह चुके हैं, उन्होंने भारत के लिए 304 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं जसमें उनके 8701 रन रहे हैं। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 14 शतक और 52 अर्धशतक जड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications