'पाकिस्तानी क्रिकेटर को इतनी स्पेशल ट्रीटमेंट...', IND vs PAK मैच के पहले ट्रेंड हुआ #BoycottIndoPakMatch

India vs Pakistan World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का महा मुकाबला आज गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच लेकर जहां एक और फैंस बहुत एक्साइटेड हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर एक ग्रुप इस मैच के बायकॉट (बहिष्कार) की मांग कर रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले एक्स (ट्विटर) पर हैशटैग #BoycottIndoPakMatch और #ShameOnBCCI टॉप ट्र्र्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह भी ट्रोल हो रहे हैं। आइए जानें आखिर क्यों फैंस इस मैच के खिलाफ हो गए हैं।

boycott india pak match

भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार की क्यों उठी मांग?

#BoycottIndoPakMatch और #ShameOnBCCI के ट्रेंड होने के तीन सबसे बड़े अहम कारण हैं। पहला-पाकिस्तान के आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस मैच का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। यूजर्स बीसीआई और जय शाह को भारत में उन आतंकवादी हमलों की याद दिला रहे हैं, जो कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े हैं।

यूजर्स भारतीय सेना के जवानों की शहादत का भी हवाला दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि पाकिस्तान से जुड़े आंतकवादियों की वजह से आय दिन भारत के जवान शहीद होते रहते हैं।

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का एक तबका ये मानता है कि चलो वर्ल्ड कप-2023 में भारत-पाकिस्तान का मैच होना और उनका भारत आकर खेलना तक सही है। लेकिन जिस तरह से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का स्वागत किया गया है, खासकर अहमदाबाद में जो ग्रैंड वेलकम हुआ है, उसको लेकर फैंस नाराज हैं। #BoycottIndoPakMatch ट्रेंड नेटिजन्स की उन भावनाओं को दर्शाता है, जो भारत में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के गर्मजोशी से स्वागत से नाराज हैं।

इसके अलावा कई सोशल मीजिया यूजर्स ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हो रहे रंगारंग कार्यक्रम की भी आलोचना की है। इस कार्यक्रम में सिंगर अरिजीत सिंह , शंकर महादेवन और सुखविंदर सिंह भी परफॉर्म करने वाले हैं।

अब आइए जानें सोशल मीडिया यूजर्स क्या कह रहे हैं...?

इस हैशटैग के साथ सबसे ज्यादा वायरल मशहूर आरजे रौनक उर्फ बउवा का एक वीडियो हो रहा है। जिसमें वो कह रहे हैं कि, 'पाकिस्तान को सपोर्ट करने की बात नहीं है, 'पाकिस्तान का सबसे ग्रैंड वेलकम और स्पेशल ट्रीटमेंट तो बीसीआईआई ही दे रही है।' आरजे रौनक के इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है और कहा है कि हम इनकी बातों से पूरी तरह सहमत हैं।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने कहा, "बीसीसीआई और जय शाह ने पाकिस्तान टीम के सम्मान में जो किया है, उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे सैनिक सीमा पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी से लड़ रहे हैं।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "क्रिकेट मैच हमारे सैनिकों के सामने कुछ भी नहीं है। दुश्मन हमेशा दुश्मन होते हैं। पाकिस्तानी इस तरह के स्वागत के लायक नहीं है।"

एक अन्य यूजर ने कहा, 'अगर BCCI सच में दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है तो वह पाकिस्तान जैसी टीम को बाहर करके वेस्टइंडीज या अन्य टीम जैसी टीम क्यों नहीं ला सकता।''

हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स का ये भी कहना है कि खेल को खेल की तरह लेना चाहिए। इसमें राजनीति और अन्य चीजों को एक साथ नहीं जोड़ना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+