World Cup: भारत से ही कुछ सीख लो, पूर्व कप्तान ने पाकिस्तानी टीम को लगाई फटकार

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान का वर्ल्ड कप अभियान खराब रहा है। टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तानी टीम की आलोचना की है। इस बीच एक और नाम इसमें शामिल हो गया है। पूर्व पाक कप्तान शोएब मलिक ने भारत की तारीफ की है।

शोएब मलिक का मानना है कि पाकिस्तानी टीम को मेजबान भारत से कुछ सीखना चाहिए। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में काफी बेहतर किया है। टीम इंडिया ने हर विभाग में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। मलिक ने कहा कि भारतीय टीम के पास योजना थी।

pakistan team

एक बातचीत में मलिक ने कहा कि इस वर्ल्ड कप में भारत ने हर विभाग कवर किया था। मैं सिर्फ गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग की ही बात नहीं कर रहा हूं। उनके खिलाड़ी भी चोटिल हुए लेकिन प्लान बी भी तैयार रखा गया था। खिलाड़ियों का एक पूल होना मायने रखता है और यह काफी अहम चीज होती है।

मलिक ने कहा कि खिलाड़ियों का पूल अहम होता है और उनको हर फ़ॉर्मेट में मौका भी मिलना चाहिए। हम अपने फैसलों पर टिके ही नहीं रहते हैं। हम चीजों का निर्माण करने में लग जाते हैं लेकिन आगे तक लेकर नहीं जाते। हम निरंतर अपने फैसलों पर काम नहीं करते, हमें भारत से कुछ सीखना चाहिए।

गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। पाक टीम को अफगानिस्तान ने हराया था। टीम इंडिया के खिलाफ हार के अलावा पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका ने भी उनको हराया था।

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में एक बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी पड़ेगी। हालांकि पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर है। किसी चमत्कार के बल पर ही पाकिस्तानी टीम आगे जा सकती है और ऐसा होना संभव नज़र नहीं आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+