Ind vs Pak: भारत या पाकिस्तान किसे मिलेगी जीत? सहवाग ने मैच से पहले कही ये बड़ी बात
World Cup 2023,India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का महा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीम इस मैच को खेलने से पहले बढ़े हुए मनोबल के साथ आएगी। भारत और पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के अपने पहले दोनों ही मुकाबले को जीतने में कामयाबी हासिल की। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तो वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका को अपने पिछले मुकाबले में हराया था।
भारत-पाकिस्तान का दमदार प्रदर्शन: भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही शनिवार को होने वाले इस मैच में कॉन्फिडेंस के साथ मैदान में उतरेगी। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप का हाईएस्ट रन चेस किया और ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा। क्रिकबज से बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ मिले बड़े अंतर से जीत का फायदा मिलेगा।

दबाव में बेहतर करना होगा: सहवाग ने कहा कि जब कोई भी टीम बैक टू बैक मैच जीतती है तो उनके खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस ऊपर होता है। बड़े मैच में इन दोनों ही खिलाड़ी के टीमों के पास अब अपना दमखम दिखाने का मौका होगा। वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का मुकाबला प्रेशर का होता है। इस दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी ने स्टेडियम में करीब 130000 दर्शकों के सामने जिस टीम के खिलाड़ियों ने अपने नब्ज पर काबू पा लिया वह बेहतर प्रदर्शन करने में सफल हो सकते हैं।
पाकिस्तान को पहली जीत की तलाश: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक वर्ल्ड कप में 7 मैचों में जीत हासिल की है। अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप का आठवां मुकाबला खेला जाएगा। जहां पर भारत की टीम आठवीं जीत हासिल करना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान की कोशिश अपनी पहली जीत पर होगी। पाकिस्तान को अब तक वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत नसीब नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications