IND vs SL: क्रिकेट के भगवान के महारिकॉर्ड की बराबरी करने को तैयार कोहली! श्रीलंका के खिलाफ रचेंगे इतिहास
World Cup 2023 Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार विराट कोहली बिना खाता खोला ही पवेलियन लौट गए थे। लेकिन इससे पहले विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रनों की पारी खेली थी। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ उनके बल्ले से शानदार शतक निकला था। विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट में 48 शतक पूरे कर लिए हैं।
कर लेंगे सचिन की बराबरी: वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर है। सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर के दौरान कुल 49 शतक लगाए थे। विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को बराबरी करने का मौका होगा। भारत को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से शतक की उम्मीद बनी हुई है।

श्रीलंका से होगा सामना: भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का 33वां मुकाबला 2 नवंबर यानी कि गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने 6 में से छह मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। भारत लगातार सात मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।
कोहली का रिकॉर्ड शानदार: इस साल वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने अब तक कुल 6 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। इन 6 मैचों में उनके बल्ले से 354 रन निकले हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्थशतक शामिल है। श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने वनडे में सबसे अधिक 10 शतक लगाने का कारनामा किया है। ऐसे में विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ एक और शतक जड़ सकते हैं। श्रीलंकाई टीम का फॉर्म मौजूदा समय में कुछ खास नहीं है, ऐसे में विराट कोहली इस मौके का फायदा उठाना चाहेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ गए थे चूक: कोहली के पास सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में ही था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए थे। विराट कोहली उस मुकाबले में 95 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे थे। लेकिन विराट कोहली के पास श्रीलंका के खिलाफ अपनी गलती को सुधारने का मौका होगा। विराट कोहली की कोशिश श्रीलंका के खिलाफ एक शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के बराबरी करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications