IND vs NZ: वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने रचा इतिहास, पहले कभी नहीं हुआ ऐसा, रिकी पोंटिंग छूटे पीछे
India vs New Zealand, 1st Semi-Final: वनडे वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने इस दौरान मैदान के चारों तरफ चौके छक्के लगाने का काम किया।
रोहित ने खेली धमाकेदार पारी: रोहित शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। टिम साऊदी की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे। केन विलियमसन ने डाइव मारते हुए रोहित का जबरदस्त कैच पकड़ा। यह कैच काफी मुश्किल था लेकिन विलियमसन ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए इसे दबोच लिया। रोहित शर्मा के रूप में भारत को बड़ा झटका लगा।

कोहली ने बनाया रिकॉर्ड: रोहित शर्मा के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने भी कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए एक अच्छी साझेदारी निभाई। विराट कोहली इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में कामयाब रहे। दरअसल, विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में 640 से अधिक रन पूरे कर लिए हैं। इस मैच से पहले विराट कोहली के नाम 594 रन थे। विराट कोहली ने ऐसा कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
पहली बार हुआ ये कारनामा: वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई नॉन ओपनर यानी कि कोई मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में इतने ज्यादा रन बनाए हो। इससे पहले जब भी बड़ा 600 या इससे अधिक स्कोर वर्ल्ड कप में बनाए गए हैं तो उसमें सलामी बल्लेबाजों की अहम भूमिका रही है। भारत की तरफ से भी सचिन तेंदुलकर ने जब-जब रन बनाया है तो वह टीम के लिए बतौर ओपनिंग बल्लेबाज खेला करते थे। लेकिन विराट कोहली ने नंबर तीन पर रहते हुए ऐसा किया।
पोंटिंग को पछाड़ा: इसके साथ ही विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। वनडे में सबसे अधिक रन बनाने के मामले विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। रिकी पेंटिंग ने 13704 रन बनाए थे। अब विराट कोहली के नाम तेज 13704 से अधिक रन हो गए हैं। वनडे में सबसे अधिक रन बनाने की बात करें तो उस पर सचिन तेंदुलकर का नाम है सचिन 18426 रन बनाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर 14234 रनों के साथ कुमार संगकारा का नाम मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications