IND vs SL: विराट कोहली ने किया भांगड़ा, हरभजन के साथ लगाये ठुमके तो झूमे फैन्स
Virat Kohli: विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कोहली ने हर प्रारूप में अपने नाम का डंका बजाया है। श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली अपने एक अलग रंग में नजर आए। वह मस्ती करने के मूड में थे।
मैच से पहले मैदान पर वॉर्म अप के दौरान कोहली को डांस करते हुए देखा गया। हरभजन सिंह के अथ कोहली को कदम से कदम मिलाते हुए देखा गया। बज्जी ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ मैदान पर थे। प्री मैच शो के समय दोनों को डांस करते हुए देखा गया।

मुकाबले से पहले मूड ठीक रखने के उद्देश्य से कोहली ने भांगड़ा पर डांस किया। कुछ स्टेप्स करते हुए कोहली ने हरभजन सिंह का साथ दिया। भज्जी ने भी कोहली का पूरा साथ दिया। इसकी तस्वीरें भी वायरल जो गई और फैन्स को भी आनन्द उठाने का मजा आया।
हरभजन सिंह को स्टूडियो में भी डांस करते हुए देखा गया था। श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान के मैच के बाद भज्जी ने इरफ़ान पठान के साथ मिलकर डांस किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच से एक दिन पहले सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा वहां लगाई गई है। तेंदुलकर भी श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान स्टेडियम में दिखे थे। वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दिखाई दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications