World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय मैचों की टिकट की बिक्री शुरू, जानिए कहां और कैसे खरीद पाएंगे आप

World Cup 2023 Tickets: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच का इंतजार सभी को है। पहले यह मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाना था। लेकिन आईसीसी ने शेड्यूल में कुछ बदलाव किए जिसके बाद अब भारत और पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को भिड़ेगी। इस मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। पाकिस्तान के अलावा भारत के दूसरे मैचों के लिए भी 31 अगस्त से टिकट की सेल शुरू कर दी जाएगी।

चेन्नई, दिल्ली और पुणे में होने वाले मैचों पर नजर: भारतीय टीम साल 2011 के बाद एक बार फिर अपने घर पर वर्ल्ड कप खेलने वाली है। ऐसे में फैंस के बीच भारत के होने वाले सभी मुकाबलों का क्रेज काफी अधिक देखने को मिल रहा है। 31 अगस्त शाम से चेन्नई, दिल्ली और पुणे में भारत के होने वाले मुकाबलों की टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है।

World Cup 2023 1

ऐसे खरीद सकते हैं टिकट: वर्ल्ड कप में होने वाले भारतीय मैचों की टिकट को फैंस आसानी से खरीद सकते हैं। टिकट को खरीदने के लिए उन्हें बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। फैंस को टिकट बुक करने के लिए ऑफिशियल टिकटिंग वेबसाइट https://tickets.cricketworldcup.com पर जाना होगा। इसके बाद भारत के फ्लैग पर क्लिक कर जिस देश के खिलाफ होने वाले मुकाबले का टिकट खरीदना है वहां क्लिक करना होगा। इसके बाद आप टिकट को बुकमाय शो के जरिए खरीद सकते हैं।

इन बातों का रखना होगा ध्यान: बुकमाय शो एप आपको स्टेडियम की सीटिंग प्लानिंग पर ले जाएगी। जहां आपको अपने मनपसंद सीट चुनने का मौका होगा। इसके लिए आपको एड्रेस और पर्सनल डिटेल भरनी होगी। इसके बाद पेमेंट गेटवे पर जाकर आपको टिकट के पैसे देने होंगे। ऐसा करते ही आपकी टिकट कंफर्म हो जाएगी और मेल के जरिए टिकट आपके पास पहुंच जायेगी। ऐसी संभावना है कि विंडो खुलते ही कुछ घंटों के भीतर पूरी टिकट की बिक्री हो जाएगी। ऐसे में आप टिकट लेने में अधिक देर नहीं कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+