World Cup 2023: टेस्ट खेलने वाली वे टीमें जिन्हें अभी तक नसीब नहीं हुई वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी
One Day International World Cup: वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का इतिहास काफी पुराना है। 1975 में शुरू हुए पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप में 2019 तक हमें कई चैंपियन देखने के लिए मिले हैं। वेस्टइंडीज और भारत की टीमों ने दो बार यह प्रतियोगिता जीती है, तो ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 5 बार यह टूर्नामेंट जीता है।
पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम 1-1 बार विजेता बनने में कामयाब रही है। लेकिन टेस्ट मैच खेलने वाली कई टीमें अभी भी विश्व कप की क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता को नहीं जीत पाई है।

1. साउथ अफ्रीका-
साउथ अफ्रीका टीम का जिक्र वर्ल्ड कप में एक चोकर्स के तौर पर होता है जो विश्व कप जैसे प्रतियोगिता में कई बार जीत के करीब आकर फिसल जाती हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अपने क्रिकेट में बहुत शानदार दिन भी देखे हैं लेकिन वर्ल्ड कप में वह नॉकआउट स्टेज पर जाते-जाते चोक कर गए।
दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे वर्ल्ड कप में 1992, 1999, 2007 और 2015 में सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। 2019 के वर्ल्ड कप में उन्होंने सातवें स्थान पाया था। वे एक बार भी वर्ल्ड कप को नहीं जीत पाए।
2. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
ब्लैक कैप्स वर्ल्ड कप में बहुत अच्छे से खेलने के लिए जाने जाते है, जिन्होंने 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला। उन्होंने 2015 और 2019 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी खेला, लेकिन दुर्भाग्य से एक बार भी उन्हें जीत नहीं मिली।
3. बांग्लादेश क्रिकेट टीम अब इस खेल की शिशु नहीं रह गई है। उन्होंने 1999 में पहली बार विश्व कप में जगह बनाई थी। बांग्लादेश की टीम टेस्ट दर्जा हासिल करने के बावजूद एक बार भी वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब नहीं रही है।
इस एशियाई टीम ने 2015 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। इससे पहले भी वे 2007 के विश्व कप में सुपर 8 में पहुंचे थे।
4. जिंबाब्वे का क्रिकेट इतिहास काफी पुराना है लेकिन वह भी टेस्ट दर्ज होने के बावजूद विश्व कप एक बार भी नहीं जीत पाए हैं। यह टीम 2003 में सुपर सिक्स में पहुंचने में कामयाब रही थी जो उनका अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस है। जिंबाब्वे 2023 वर्ल्ड कप के लिए अभी क्वालीफाई नहीं कर पाई है, लेकिन विश्व कप का क्वालीफायर टूर्नामेंट जिंबाब्वे की धरती पर ही हो रहा है, जहां अफ्रीकी टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
5. आयरलैंड टेस्ट मैच खेलने वाली एक नई टीम है, जिन्होंने 2007 में सुपर-8 में जगह बना कर सनसनी मचाई थी। यह टीम 2011 और 15 के विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। वे पिछले विश्वकप में क्वालीफाई नहीं कर पाए थे और 2023 वर्ल्ड कप से भी में बाहर हो चुके हैं।
6. अफगानिस्तान एक और टेस्ट मैच खेलने वाली नई टीम है जिन्होंने 2015 और 2019 के वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही खुद को बाहर पाया था। फिलहाल अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और यहां वे ज्यादा से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने की ओर देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications