AUS vs SA: स्टीव स्मिथ के साथ अंपायर ने कर दिया खेल! आउट होने पर नहीं हुआ यकीन और फिर....

Australia vs South Africa, 10th Match: ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप की शुरुआत बेहद खराब रही है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ दो रन पर तीन विकेट झटकने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया वह मैच हार गई थी। पहले मैच में चेन्नई के पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार तरीके से वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से जीत छीन लिया था।

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत: ऑस्ट्रेलिया अपना दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका खेल रही है और यहां भी वह हार के कगार पर पहुंच गई है। 312 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। मिचेल मार्श सात रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन ने बावुमा के हाथों उन्हें कैच आउट कराया। डेविड वॉर्नर भी जल्द ही पवेलियन की तरफ लौट गए।

Australia vs South Africa 1

स्मिथ के आउट पर बवाल: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को जिस तरीके से आउट दिया गया उस पर सवाल या निशान खड़े हो रहे हैं। स्टीव स्मिथ आउट दिए जाने के बाद नाखुश नजर आए। कगिसो रबाडा ने स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 19 रन बना सके। रबाडा की गेंद स्मिथ के पैरों पर जाकर लग गई जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने रिव्यू लिया और स्मिथ आउट हो गए।

अंपायर्स कॉल होने की थी उम्मीद: रिव्यू लेने पर पता चला कि गेंद लेग स्टंप की तरफ जा रही थी। ऐसी सूरते हाल में ज्यादातर मामलों में थर्ड अंपायर का फैसला अंपायर के समर्थन में होता है। अंपायर ने स्मिथ को नॉट आउट दिया था। लेकिन विकेट पर गेंद लगने के कारण वह आउट करार दिए गए। जिसकी वजह से स्मिथ को वापस पवेलियन जाना पड़ा। आउट होने के बाद स्मिथ बेहद दुखी थे, उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+