AFG vs SL: अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य, श्रीलंकाई बल्लेबाज फेल

Afghanistan vs Sri Lanka, 30th Match: श्रीलंका की टीम 240 रनों पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तन को जीत के लिए 241 रन बनाने होंगे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए महज 22 रन जोड़े। इस मैच में श्रीलंका की तरफ से दिमुथ करुणारत्ने को खेलने का मौका मिला। दिमुथ करुणारत्ने इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। वह इस मैच में 15 रन बनाकर फजलहक फारुकी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

पथुम निसांका ने बनाए 46 रन: पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद पथुम निसांका ने टीम को संभालने का काम किया। पथुम निसांका ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। लेकिन 60 गेंद में 46 रन बनाकर अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर वह रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच दे बैठे। पथुम निसांका के आउट होने के बाद श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई।

Afghanistan vs Sri Lanka 1

समरविक्रमा और मेंडिस ने किया निराश: कप्तान कुसल मेंडिस के बल्ले से 50 गेंदों में 39 रन निकले। कुसल मेंडिस ने तीन चौकों की मदद से 39 रन बनाने का काम किया। लेकिन वह इस पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। मुजीब उर रहमान की गेंद पर वह कैच आउट हो गए। वहीं फॉर्म में चल रहे सदीरा समरविक्रमा के बल्ले से भी 36 रन निकले। उन्हें भी मुजीब उर रहमान ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी: वहीं चरिथ असलंका 28 गेंद में 22 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। धनंजय डी सिल्वा 14 रन ही बना सके। मुजीब उर रहमान ने 10 और में 38 रन देकर दो विकेट झटके। इसके अलावा राशिद खान ने 10 ओवर में 50 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों के लिए मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। श्रीलंका ने अफगानिस्तान के सामने एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रीलंका के गेंदबाज इस स्कोर का बचाव करने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं?

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारुकी।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्ष्णा, कसुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+