वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के चयन में शार्दुल और उनादकट के बीच होगी असली टक्कर, जानिए कैसे
World Cup squad selection for Indian team: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023, भारत की 15 सदस्यीय टीम, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, भारतीय चयन समिति, वर्ल्ड कप टीम के लिए आईसीसी नियम, टीम इंडिया में चोट के कारण खाली स्लॉट, भारत की विश्व कप टीम का भविष्य
भारतीय चयन समिति को 5 सितंबर से पहले 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम चयन आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए करना होगा। आईसीसी के नियमों के अनुसार, टीमों को टूर्नामेंट शुरू होने से एक सप्ताह पहले तक यानी 27 सितंबर तक अपनी शुरुआती टीम में बदलाव करने की अनुमति होगी।

टीम इंडिया में चोट सकंट के चलते चयन के लिए अभी भी कई स्थान उपलब्ध हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज शामिल होने की संभावना है, और हार्दिक पांड्या सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में काम कर सकते हैं।
लेकिन यहां पर शार्दुल ठाकुर और जयदेव उनादकट के बीच एक टक्कर का मुकाबला देखने के लिए मिल सकता है। उमरान मलिक, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह को पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर माना जा रहा है। इसलिए, यह शार्दुल ठाकुर और जडेजा के बीच एक मुकाबला होगा।
ठाकुर टीम इंडिया के 2019 के बाद से 50 ओवर के प्रारूप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और बल्ले से कौशल उन्हें उनादकट से बेहतर विकल्प बनाता है। जहां तक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का सवाल है, उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज में 10 साल में अपना पहला वनडे मैच खेला था।
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट की नजर में आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए तीसरे स्पिनर के स्थान को लेकर ज्यादा बहस नहीं है। विश्व कप भारत में होने के कारण स्पिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव निश्चित रूप से टीम में शामिल हैं। ऐसे में अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल के बीच तीसरे स्पिनर के लिए जगह बाकी है।
भारत को आगामी 2023 एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में प्रदर्शन के आधार पर मौजूदा ग्रुप के 18-19 खिलाड़ियों को फिल्टर करना होगा। भारत विकेटकीपर में फिलहाल ईशान किशन एकमात्र विकल्प हैं क्योंकि ऋषभ पंत और केएल राहुल चोटिल हैं।
हालांकि, राहुल पूरी तरह से ठीक होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें एशिया कप और संभावित रूप से विश्व कप के दौरान मध्यक्रम के विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलना होगा, इसलिए टीम मैनेजमेंट राहुल को 50 ओवर के मैच सिमुलेशन से गुजरना चाहता है।
फिलहाल वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का कोर ग्रुप इस प्रकार दिखता है-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमराह, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल , संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार और युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications