World Cup 2023: डी कॉक के शतक के बाद ऑस्ट्रेलिया की वापसी, दक्षिण अफ्रीका को इतने रनों पर रोका
Australia vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने बेहतरीन बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन अंत में रन नहीं आए। पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 311 रनों का स्कोर बनाया। डी कॉक के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज टेम्बा बवुमा और क्विंटन डी कॉक ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर धो डाला। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की।

दक्षिण अफ्रीका ने 108 रनों के कुल स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। बवुमा 35 रनों के निजी स्कोर पर मैक्सवेल का शिकार बन गए। हालांकि डी कॉक फिफ्टी जड़कर खेलते रहे और दूसरे विकेट के लिए रैसी वैन डर डुसेन के साथ अर्धशतकीय भागीदारी की। वैन डर डुसेन 26 रन बनाकर चलते बने।
श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले में शतक जमाने वाले डी कॉक ने इस बार भी वही किया और 90 गेंदों में अपना 19वां वनडे शतक जमा दिया। अंतिम वर्ल्ड कप में डी कॉक काफी धाकड़ फॉर्म में है। वह 106 रनों की पारी खेलकर मैक्सवेल की गेंद पर बोल्ड हो गए।
एडेन मार्करम ने एक बार फिर से अपनी फॉर्म दर्शाई और ताबड़तोड़ फिफ्टी जमा दी। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 56 रनों की पारी खेली। मार्करम को कप्तान कमिंस ने जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराया। यानसेन ने अंतिम ओवरों में कुछ अच्छे शॉट जड़े लेकिन वह 26 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
डेविड मिलकर को स्टार्क ने 17 रनों पर आउट कर दक्षिण अफ्रीका के रन पूरी तरह से रोक दिए। अंत में दक्षिण अफ़्रीकी टीम 7 विकेट पर 311 रनों तक ही पहुँच पाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क के खाते में 2-2 विकेट आए।












Click it and Unblock the Notifications