World Cup 2023: 'सारा के बिना नहीं खेलूंगा...' 4 रन बनाकर धड़ाम हुए शुभमन गिल, बुरी तरह ट्रोल करने लगे लोग

World Cup 2023: गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला हो रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक दूसरे के आमने-सामने हैं। सबसे पहले रोहित शर्मा 47 रनों पर आउट हुए। वहीं इसके बाद 4 रन बनाकर श्रेयस भी आउट हो गए। इस बीच शुभमन गिल का भी फाइनल मैच में बेहद खराब परफॉर्मेंस रहा। गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए। अब सोशल मीडिया पर गिल को लेकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। कई लोगों की बातों में तो सारा तेंदुलकर का भी जिक्र है।

गिल की परफॉर्मेंस देख गुस्साए लोग
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में शुभमन गिल की खराब परफॉर्मेंस पर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये साल गिल का नहीं था। बहुत ज्यादा बुरा लग रहा था। वहीं एक यूजर ने तो कहा कि सारा के बिना शुभमन नहीं खेल पाए। इसके अलावा भी कई लोगों ने अपने कमेंट में सारा तेंदुलकर का जिक्र किया।

World cup 2023

कई लोगों ने गिल को किया सपोर्ट
कई लोगों ने फिल्म के डायलॉग्स ट्विटर पर पोस्टर करते हुए शुभमन की परफॉर्मेंस की ओर इशारा किया। कई लोगों ने शुभमन से बेहतर ऋतुराज गायकवाड़ को बताया। कई लोगों ने गिल को सपोर्ट भी किया। यूजर्स का कहना था कि 2003 के वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। गिल भी इतने रन बनाकर ही आउट हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+