World Cup: क्या इंग्लैंड अब भी सेमीफाइनल में जा सकती है, जानें ऐसा कैसे होगा

World Cup Semifinal scenario: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार के बाद बांग्लादेश वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। हालांकि बची हुई 9 टीमों के बीच अब मुकाबला होगा। उनमें से किसी भी टीम को अब तक टॉप चार में जगह नहीं मिली है। ऐसे में लड़ाई दिलचस्प हो सकती है।

सभी 9 टीमों को किस तरह सेमीफाइनल में जगह मिल सकती है। इस बारे में बताने का प्रयास यहाँ किया गया है। इस समय सेमीफाइनल में जाने के सबसे ज्यादा आसार भारतीय टीम के हैं। टीम इंडिया 12 अंकों के साथ टॉप पर है। तीन में से एक मैच जीतकर भारत सेमीफाइनल में जा सकता है।

england cricket team

दक्षिण अफ्रीकी टीम के 10 पॉइंट है और तीन मैच बाकी है। अगर तीन में से दो मैच अफ्रीकी टीम जीत जाती है, तो सेमीफाइनल का टिकट पक्का होगा। अगर अफगानिस्तान एक मैच हारती है, तो दक्षिण अफ्रीका के लिए एक मैच जीतना काफी होगा।

कीवी टीम के अभी 8 अंक हैं और वे अगले तीन मैच जीत लेते हैं तो सेमीफाइनल में जगह बना लेंगे। अगर वे दो मैच जीत लेते हैं और अफगानिस्तान को एक हार मिलती है, तब भी न्यूजीलैंड की टीम अगले दौर में होगी। यही स्थिति ऑस्ट्रेलिया पर लागू होती है, दो जीत और अफगानिस्तान की एक हार से कंगारू अगले दौर में होंगे। ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है।

पाकिस्तान को अपने अगले अंतिम दो मैच जीतने होंगे। इसके अलावा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया अपने तीनों मैच हार जाती है, तो पाकिस्तान की टीम आगे जाएगी। अगर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड अपने 2-2 मैच जीतते हैं और दक्षिण अफ्रीका एक मैच जीत लेती है तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा।

अफगानिस्तान अगर तीन मैच जीत जाती है और न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया अपने दो मैचों में हार का सामना करते हैं तो अफगानिस्तान के आसार बनते हैं। अगर अफगानिस्तान दो मैच जीत जाती है, तो उनको उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच हारे।

श्रीलंका अगर अपने तीनों मैच जीत जाए और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सभी मैच हार जाए तो आसार बनते हैं। इसके अलावा नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को भी अपने 2 मैच हारने होंगे। श्रीलंका की स्थिति मुश्किल लग रही है। इंग्लैंड को बड़े मार्जिन से अपने 3 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को सभी मैच हारने होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड कम अंतर से हारे और श्रीलंका-अफगानिस्तान कोई मैच नहीं जीते। नीदरलैंड्स को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी और भारत के खिलाफ हारना होगा। इसके बाद इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के 8 अंक होंगे और नेट रन रेट बेहतर रहने वाली टीमें आगे चली जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+