World Cup 2023: न्यूजीलैंड की जीत से इन चार टीमों का टूट जाएगा वर्ल्ड कप जीतने का सपना, जानें किसे मिलेगा मौका
ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक टीम सेमीफाइनल (भारत) में पहुंच गई है, जबकि एक (बांग्लादेश) टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अब सिर्फ 11 मैच और बाकी हैं। उनमें से एक मैच शनिवार यानी आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। अगर इस मुकाबले में न्यूजलैंड को जीत मिली तो चार टीमों का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट जाएगा।
न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में अब तक सात मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उन्हें चार मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में न्यूजीलैंड अभी चौथे नंबर पर है। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के बाद 9 नवंबर को श्रीलंका से खेलना है।

न्यूजीलैंड अगर आज के मैच में पाकिस्तान को हरा देता है तो सेमीफाइनल में उनकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। इस जीत के बाद पाकिस्तान, इंग्लैंड, नीदरलैंड और श्रीलंका को बड़ा झटका लगेगा, और ये चारों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। इसके बाद केवल भारत और साउथ अफ्रीका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ही 12 अंक तक पहुंच सकती हैं।
अगर न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान विश्व कप मैच रद्द हो गया तो क्या होगा?
अगर बेंगलुरु में लगातार बारिश के कारण अगर मैच रद्द हो गया तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एक-एक अंक बांट दिया जाएगा। आईसीसी ने विश्व कप 2023 के लीग खेलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा है। यदि मौसम खराब होता है तो केवल नॉकआउट मैचों और फाइनल के लिए एक रिजर्व डे निर्धारित किया गया है।
न्यूज़ीलैंड का मैच धुल जाने से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों का क्या होगा?
सेमीफ़ाइनल की दौड़ में खुद को बनाए रखने के लिए पाकिस्तान को जीत की जरूरत है, वे इसके लिए बेताब हैं। लेकिन अगर बारिश बेंगलुरु में महत्वपूर्ण मैच को बर्बाद कर देती है, तो पाकिस्तान को एक अकेले अंक के साथ समझौता करना होगा, जो तब आठ मैचों में सात अंकों के साथ रहेगा इसके साथ ही उनके विश्व कप अभियान का अंत हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications