IND vs NZ: 50वें शतक के बाद कोहली का बड़ा बयान, तेंदुलकर से मुलाकात पर कही यह बात
IND vs NZ: विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट में धाकड़ खेल के दम पर कीर्तिमानों को अपने नाम कर रहे हैं। टीम इंडिया के लिए विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने सचिन तेंदुलकर के शतकों का कीर्तिमान तोड़ दिया। कोहली के नाम 50 शतक हो गए हैं।
कोहली ने शतक के बाद सचिन की तरफ हाथ हलाते हुए नमन किया। पारी समाप्त होने के बाद कोहली ने बड़ी प्रतिक्रिया दी। तेंदुलकर ने उनको बधाई दी। इसे लेकर कोहली ने कहा कि अच्छा लग रहा है, महान व्यक्ति ने मुझे बधाई दी है। यह एक सपने जैसा लग रहा है।

हमारे लिए बड़ा मैच है, मैंने अपनी भूमिका निभाई ताकि बाकी खिलाड़ी आकर खुद को एक्सप्रेस कर सके। मेरे लिए टीम की जीत सबसे अहम चीज है। मुझे इस टूर्नामेंट में एक भूमिका दी गई और मैंने इसे गहराई तक लेकर जाने का प्रयास कर रहा हूं। स्थिति के अनुसार खेलते हुए टीम के लिए खेलो और यही सफलता का राज है।
पचासवें शतक को लेकर कोहली ने कहा कि सचिन पाजी स्टैंड्स में थे और यह एक सपने की तरह था। मेरी पत्नी भी यहाँ है, मेरे लिए इसे बयाँ करना मुश्किल है। वानखेड़े में इतने सारे फैन्स भी बैठे हैं। 400 रन का स्कोर काफी अच्छा है।
विराट कोहली दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिनके नाम वनडे में 50 शतक हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 49 एकदिवसीय शतक जमाए थे। विराट कोहली ने इस कीर्तिमान को तोड़कर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सचिन तेंदुलकर उनके सामने थे और वह काफी खुश थे। तेंदुलकर ने तालियाँ बजाते हुए कोहली के कीर्तिमान का स्वागत किया।
विराट कोहली ने तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वर्ल्ड कप में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। तेंदुलकर ने साल 2003 के वर्ल्ड कप में 673 रनों का स्कोर खड़ा किया था।












Click it and Unblock the Notifications