Ind vs Afg: नवीन-उल-हक की गेंद पर रोहित ने की चौके-छक्कों की बारिश, खुशी से झूम उठे कोहली
World Cup 2023 Naveen Ul Haq: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान को पहला विकेट 156 के स्कोर पर मिला। भारत की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। रोहित शर्मा ने महज 63 गेंदों में शतक जड़ने का काम किया। यह वर्ल्ड कप में उनका सातवां शतक रहा। वह भारत की तऱफ से वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
नवीन-उल-हक को जमकर धोया: नवीन उल हक के एक ही ओवर में रोहित शर्मा ने चौका और छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा बल्लेबाजी देखने के बाद ड्रेसिंग रूम में मौजूद विराट कोहली ने भी तालियां बजाकर उनका जोश बढ़ाने का काम किया। रोहित शर्मा की पारी देखकर विराट कोहली बेहद खुश नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

नवीन-कोहली आए आमने-सामने: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज साधारण नजर आए नवीन के स्लोअर गेंद को रोहित शर्मा ने आसानी से बाउंड्री के पार पहुंचाया। नवीन उल हक की धुनाई देखकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस नवीन को ट्रोल कर रहे हैं। नवीन-उल-हक का सामना मैदान पर विराट कोहली के साथ भी हुआ। कोहली नवीन की गेंदों पर भी प्रहार करते नजर आए।
रोहित ने जड़ा शतक: दिल्ली में मैच देखने आए फैंस नवीन को चिढ़ाने का काम किया। नवीन उल हक को देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस कोहली-कोहली का नारा लगाते नजर आए। बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप में पिछली बार रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे अधिक पांच शतक लगाए थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 140 रनों की पारी खेली थी। साल 2019 में रोहित शर्मा के 5 शतक के बाद अब एक बार फिर वर्ल्ड कप साल 2023 में रोहित शर्मा के बल्ले से शतक निकला है।
पाकिस्तान से होगा सामना: इस शतक का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के बल्ले से और भी शतक की उम्मीद होगी। वह आने वाले मुकाबलों में भी इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे। भारत को अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। ऐसे में रोहित शर्मा का फॉर्म में रहना जरूरी है। रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications