बेटी को गोद में लेकर सेमीफाइनल के लिए मुंबई पहुंचे रोहित शर्मा, फैन्स ने लगाये नारे, वीडियो वायरल
Rohit Sharma reached Mumbai: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। लीग चरण में टीम इंडिया ने अपना अंतिम मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला था। नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत ने एक बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।
मुंबई में टीम इंडिया सोमवार को पहुँच गई। रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ पहुंचे। बेटी के अलावा पत्नी रितिका भी उनके साथ मौजूद थीं। रोहित शर्मा अपनी बेटी को गोद में लेकर आए। फैन्स ने जैसे ही उनको देखा, उत्साह से लबरेज होकर रोहित भाई-रोहित भाई पुकारने लगे।

हालंकि रोहित शर्मा कड़े सुरक्षा घेरे में थे और बिना किसी को देखे वह पुलिस की सुरक्षा में निकल गए। पीछे उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी थीं। रोहित शर्मा, उनकी बेटी और पत्नी का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। फैन्स के भी धांसू रिएक्शन आए।
कीवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम ने साल 2019 के वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल मैच खेला था। हालांकि उस मुकाबले में टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी थी। भारतीय टीम हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस बार बदला लेना का बेहतरीन मौका भारत के पास आया है।
अब तक के अभियान की बात की जाए तो टीम इंडिया ने किसी भी विपक्षी दल को नहीं छोड़ा है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप हिस्सा ले रही सभी 9 टीमों को पटखनी दी। भारतीय टीम ने लगातार 9 वर्ल्ड कप मैचों में जीत दर्ज करने का नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले 8 मैचों में जीत का कीर्तिमान भारत ने 2003 में बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications