World Cup 2023: वर्ल्ड कप में इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा, अब तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका ऐसा

World Cup 2023 Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में बड़े रनों की उम्मीद होगी। वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलने वाली है। साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा ने पांच शतक लगाने का कारनामा किया था। साल 2023 में भारतीय सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है।

रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका: ऐसे में रोहित शर्मा के बल्ले से एक बार फिर बड़े रनों की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा के पास इस वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रचने का मौका भी है। रोहित शर्मा अगर अपनी अगली दो पारियों में 22 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह सबसे कम पारियों में वर्ल्ड कप में हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा से पहले इतिहास में किसी भी बल्लेबाज ने इतनी कम पारियों में हजार नहीं बनाए थे। रोहित के नाम 17 वर्ल्ड कप पारियों में कुल 978 रन है।

Rohit Sharma 1

22 रन दूर रोहित शर्मा: रोहित के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। वनडे वर्ल्ड कप में अपने हजार रन पूरा करने से रोहित शर्मा महज 22 पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मुकाबले में रोहित शर्मा की कोशिश 22 से अधिक रन बनाने की होगी। भारत को अगर वनडे वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना है तो इसके लिए जरूरी है कि रोहित शर्मा का बल्ला बड़े मुकाबलों में हल्ला बोले।

बड़े मैच के खिलाड़ी हैं रोहित: ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ रोहित शर्मा को भारत के लिए बड़े स्कोर करने होंगे। आखरी बार साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से भारतीय टीम में सबसे ज्यादा दुखी रोहित शर्मा ही दिखाई दे रहे थे।

पाकिस्तान के खिलाफ जड़े थे 140 रन: रोहित शर्मा बड़े मुकाबले के प्लेयर्स माने जाते हैं ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को होने वाले मैच में उनके प्रदर्शन पर नजर रहने वाली है। रोहित शर्मा ने पिछली बार वर्ल्ड कप 2019 के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 140 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। रोहित शर्मा की कोशिश एक बार फिर उस प्रदर्शन को दोहराने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+