IND vs BAN: रोहित शर्मा टॉप रन बनाने वाले बल्लेबाज, रिजवान और कॉनवे को पछाड़ा
Rohit Sharma: रोहित शर्मा पिछले वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं और गेंदबाजों की पिटाई करने में पीछे नहीं हैं। वह चौके और छक्कों से तेज शुरुआत करने की रणनीति के साथ मैदान पर उतरते हैं। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने रन बनाने के मामले में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। इस वर्ल्ड कप में वह 250 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। लिस्ट में वह टॉप पर हैं। उनसे नीचे न्यूजीलैंड से डेवोन कॉनवे और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का नाम आता है।

रोहित शर्मा ने 4 मुकाबले खेलकर 265 रन बनाए हैं। उनके बाद डेवोन कॉनवे का नाम आता है। उन्होंने 249 रन बनाए हैं। मुहम्मद रिजवान ने 248 रन बनाए हैं। डी कॉक के नाम 229 रन है और कीवी टीम के खिलाड़ी रचिन रविन्द्र के नाम 215 रन हैं। रोहित ने सबको पछाड़ दिया।
पिछले तीन मैचों से रोहित शर्मा ने लगातार अपने बल्ले से धमाका किया है। वह धाकड़ बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने में सफल रहे थे। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ वह शतक बनाने से चूके थे। वह 86 रन बनाकर आउट हुए थे। अब वह 48 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
रोहित शर्मा ने अपने 48 रनों की पारी में 7 चौके और 2 शानदार छक्के जड़े। शॉर्ट गेंद को छक्का मारने के प्रयास में वह सीमा रेखा पर कैच आउट हो गए। इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी भी प्रभावशाली रही थी। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट पर 256 रनों के स्कोर पर रोक दिया।
भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों इस वर्ल्ड कप में अब तक शानदार रहे हैं। टीम को शुरुआत देने का हिममा खुद रोहित शर्मा ने अपने कन्धों पर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वह जीरो पर आउट हो गए थे। इसके बाद हर मैच में उनके बल्ले से रन आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications