Ind vs Pak: 'पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक जड़ेंगे रोहित शर्मा', वसीम अकरम ने कहा- हिटमैन को रोकना मुश्किल

World Cup 2023 Rohit sharma: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने पुराने अंदाज में नजर आए। साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान पांच शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी पहला शतक जड़ दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 84 गेंद में 131 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 16 चौके और पांच छक्के लगाए।

रोहित ने बनाए 131 रन: रोहित शर्मा की इस पारी को देखकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में 273 रनों का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी की। रोहित की बदौलत भारत ने महज 35 ओवर में इस लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के तरफ से सबसे अधिक रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया। कप्तान रोहित शर्मा 131 रन बनाए।

Rohit sharma 1

पाकिस्तान पर रोहित का खतरा: पाकिस्तान से होगा अगला मैच: भारत को अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच में सबकी नजरें रोहित शर्मा पर होगी। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ जिस तरीके से बल्लेबाजी किया, उसे देखकर अगले मैच में भी बड़े रनों की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा ने आखिरी बार साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान खिलाफ 140 रनों की पारी खेली थी। रोहित वैसा ही कुछ इस साल भी करना चाहेंगे।

वसीम अकरम ने कही यह बात: पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर लगातार इस रोहित को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि रोहित शर्मा आउट करना आसान नहीं है। अगर रोहित शर्मा को आउट करना है तो शुरू में ही किसी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अंदर आती हुई गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करना होगा। या फिर बाउंसर से रोहित शर्मा को आउट किया जा सकता है। इन दो तरीकों से शुरुआती ओवर में अगर रोहित आउट नहीं हुए तो वह फिर बड़ा स्कोर बना सकते हैं।

दोहरा शतक जड़ सकते हैं रोहित: पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि रोहित शर्मा ने फॉर्म पकड़ ली है। रोहित शर्मा के बल्ले से इस वर्ल्ड कप में दोहरा शतक देखने को मिल सकता है। राशिद लतीफ की बयान के बाद मीडिया को पर लगातार फैंस राशिद लतीफ की इस बात को रोहित शर्मा के अगले मैच से जोड़ रहे हैं। फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा अपने अगले मैच में यानी पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक जड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+