World Cup 2023: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड, देखिए पूरी लिस्ट
World Cup 2023: विश्वकप में भारत का विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम को 243 रन से मात देकर भारतीय टीम ने इस विश्वकप में लगातार 8वीं जीत दर्ज की है। विराट कोहली ने अपने जन्मदिन के मौके पर वनडे करियर का 49 शतक लगाकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम जो इस विश्वकप में लगातार अच्छा खेल रही थी, वह भारतीय टीम के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। धीमी पिच पर भी भारत ने 10.2 ओवर में 90 रन का स्कोर पार कर लिया।

50 ओवर में भारतीय टीम ने 326 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन पर ही सिमट गई और भारत ने इस मैच को जीत लिया। मैच में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी एक बार फिर से अपना दम दिखाया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए डालते हैं एक नजर उन रिकॉर्ड पर जो इस मैच में बने।
विश्वकप में भारत के स्पिन गेंदबाजों का बेस्ट
5-31, युवराज सिंह,2011
5-33, रवींद्र जडेजा, 2023
4-6, युवराज सिंह, 2003
4-25, आर अश्विन, 2015
विश्वकप में सर्वाधिक रन से दक्षिण अफ्रीका की हार
243 रन से भारत के खिलाफ, 2023
182 रन से पाकिस्तान के खिलाफ, 2002
180 रन से श्रीलंका के खिलाफ, 2013
178 रन से कोलंबो के खिलाफ, 2018
वनडे में दक्षिण अफ्रीका का न्यूनतम स्कोर
69 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 1993
83, इंग्लैंड के खिलाफ, 2008
83, इंग्लैंड के खिलाफ, 2022
83, भारत के खिलाफ, 2023
99, भारत के खिलाफ, 2022
सबसे बड़े अंतर से विश्वकप में हार (पूर्णकालिक सदस्य टीम)
302 रन से, श्रीलंका बनाम भारत, 2023
257 रन से, वेस्ट इंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2015
243 रन से, दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, 2023
229 रन से, इंग्लैंड बनाम, दक्षिण अफ्रीका, 2023
पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वनडे मैच में सिर्फ एक छक्का लगाया है।
विश्वकप में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज द्वारा खर्च किए गए सर्वाधिक रन
94, एम यानसेन, भारत के खिलाफ 2023
92 रन यानसेन, श्रीलंका के खिलाफ 2023
85 रन पार्नेल, भारत के खिलाफ 2015
जन्मदिन पर वनडे में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
100 नाबाद, विनोद कांबली, इंग्लैंड के खिलाफ, 1993
134, सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
130, सनथ जयसूर्या, भारत के खिलाफ, 2008
131 नाबाद, रॉस टेलर, पाकिस्तान के खिलाफ 2011
140 नाबाद, टॉम लेथम, नीदरलैंड के खिलाफ 2022
121, मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ 2023
101 नाबाद, विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता
वनडे में सर्वाधिक शतक
49 विराट कोहली, 277 पारी
49 सचिन तेंदुलकर, 452 पारी
31 रोहित शर्मा, 251 पारी
30 रिकी पॉन्टिंग, 365 पारी
28 सनथ जयसूर्या, 433 पारी












Click it and Unblock the Notifications