PAK vs AFG: पूरी दुनिया के सामने हुई पाकिस्तान की बेइज्जती, फिर भी बाबर आजम ने किया ऐसा काम कि...
Pakistan vs Afghanistan, 22nd Match: पाकिस्तान की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में तीसरी हार का सामना किया। सोमवार को अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर वनडे वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान से पहले अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को हराकर इस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया था। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आसानी से जीत हासिल कर ली।
कप्तान और खिलाड़ी की आलोचना: इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर लगातार टीम के कप्तान और खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाज इस पूरे वर्ल्ड कप में तेज गति से रन बनाने में नाकाम रहे हैं। पाकिस्तान की टीम बड़े स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सकी है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी दिखाई पड़ रहा था। लेकिन पिच से स्पिनर्स को उस तरह की मदद नहीं मिली जैसे की उम्मीद की जा रही थी।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने किया निराश: सपाट पिच होने के बावजूद पाकिस्तान के बल्लेबाज अफगानिस्तान के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना सके। 40 ओवर में पाकिस्तान की टीम 200 से कुछ रन ज्यादा ही बना पाई थी। इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने अंत के ओवर्स में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। जिस वजह से पाकिस्तान की पारी 282 तक पहुंच सकी। लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज और स्पिनर्स इस लक्ष्य को बचाने में असफल रहे।
बाबर ने दिया अनोखा गिफ्ट: पाकिस्तान की इतनी बड़ी हार इतिहास में इससे पहले नहीं हुई थी। यह इतिहास में पाकिस्तान की सबसे शर्मनार हार मानी जा रही है। अफगानिस्तान से हार झेलने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को एक बल्ला गिफ्ट किया। उन्होंने अपना बेट गिफ्ट करते हुए एक तस्वीर भी खिंचवाई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे शेयर किया।
अफगानिस्तान ने मनाया जश्न: अफगानिस्तान की टीम इस जीत का जश्न मना रही है। अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने जीत के बाद मैदान पर जमकर जश्न मनाया। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अफगानिस्तानी खिलाड़ियों के साथ खासतौर पर राशिद खान के साथ मैच खत्म होने के बाद डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पाकिस्तान की टीम में इस शर्मनाक हार के बाद बड़े बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। कप्तान बाबर की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications