World Cup 2023: करियर में अंतिम बार खेल रहे डी कॉक का धमाल, वर्ल्ड कप में जड़ा लगातार दूसरा शतक
World Cup, Quinton De Kock: वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज धमाका कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का यह अंतिम वर्ल्ड कप है और वह अपनी बैटिंग का पूरा आनन्द उठा रहे हैं। डी कॉक ने लगातार दूसरे मुकाबले में शतक जमा दिया। उन्होंने 106 गेंदों में 109 रन जड़े।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेलते हुए क्विंटन डी कॉक ने शतक जमा दिया। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली में शतकीय पारी खेली थी। वनडे क्रिकेट में डी कॉक के शतकों की संख्या अब 19 हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में एबी डीविलियर्स का नाम सबसे पहले आता है। उनके नाम 4 शतक हैं। उनके बाद हाशिम अमला, फाफ डू प्लेसी, डी कॉक, हर्शल गिब्स आदि खिलाड़ी आते हैं। सभी ने 2-2 शतक जमाए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक के मामले में डी कॉक दूसरे नम्बर पर हैं। हाशिम अमला ने 27 शतक जड़े थे और डी कॉक के नाम अभी 19 शतक हैं। बतौर कीपर दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप में डीविलियर्स और डी कॉक ने 2-2 शतक लगाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डी कॉक का यह तीसरा शतक है। इस मामले में उनसे आगे फाफ डू प्लेसी और हर्शल गिब्स का नाम आता है। गिब्स ने 3 और फाफ डू प्लेसी ने 5 शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए थे। इस तरह डी कॉक ने अपने लगातार दो शतकों से कई रिकॉर्ड बनाए।
वर्ल्ड कप टीम की घोषणा होते ही डी कॉक ने चौंकाने वाला फैसला सुनाया था। डी कॉक ने कहा था कि वह वर्ल्ड कप के बाद नहीं खेलेंगे। वनडे क्रिकेट से डी कॉक ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी। अहम बात तो यह है कि फ़िलहाल डी कॉक की उम्र महज 30 साल है।












Click it and Unblock the Notifications