World Cup 2023 में होगा 22000 करोड़ का कारोबार, क्या जीडीपी पर होगा असर?

World Cup 2023: आज से क्रिकेट विश्वकप 2023 का महासमर प्रारंभ हुआ है। इस बार भारत ही मेजबान है और इसलिए भी इस टूर्नामेंट के प्रति लोगों की दीवानगी बढ़ गई है। इंडिया में तो क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है इसलिए सबको उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट से इंडियन कारोबार में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।

World Cup 2023

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विश्वकप 2023 से 22,000 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। इस टूर्नामेट से दिहाड़ी कामगारों और फूड डिलेवरी मार्केट को भी फायदा होने की उम्मीद है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन दोनों को 5 से 6,000 करोड़ रुपये का फायदा हो सकता है।

विश्वकप की वजह से होटल इंडस्ट्री भी काफी खुश है

तो वहीं टूरिज्म को भी काफी फायदा होने की उम्मीद है। देसी और विदेशी पर्यटकों की भरमार होने से होटल इंडस्ट्री भी काफी खुश है, आम तौर पर ये सीजन होटल मालिकों के लिए मंदी वाला होता है लेकिन अक्टूबर से लेकर नवंबर तक इस बार देश की सभी नामी गिरामी होटलों में बुकिंग टाइट है।

टीवी प्रायजकों को होगा तगड़ा मुनाफा!

तो वहीं एड इंडस्ट्री भी काफी खुश है क्योंकि टीवी पर मैच देखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है ऐसे में टीवी प्रायजकों को करीब 12,200 करोड़ रुपये का फायदे होने का अनुमान है। खास बात ये है कि क्रिकेट बच्चे से लेकर बूढ़ों तक की पसंद है, ऐसे में एड इंडस्ट्री और ब्रॉडकास्टिंग मार्केट में जबरदस्त खुशी की लहर है क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें चौतरफा मुनाफा होने वाला है तो वहीं विश्वकप का असर ट्रांसपोर्ट बिजनेस पर भी दिखेगा।

जीडीपी पर दिखेगा सकारात्मक असर?

इसलिए लोगों को लगता है कि इस विश्वकप का असर देश की जीडीपी पर भी पड़ेगा और उसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा, आपको बता दें कि साल 2019 में विश्वकप इंग्लैंड में हुआ था, जिसका असर उसकी जीडीपी पर पड़ा था।इस बार 25 लाख क्रिकेट प्रेमियों के स्टेडियम पहुंचने की भी उम्मीद है।

टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं

आपको बता दें कि विश्वकप की डिमांड को देखते हुए टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि क्रिकेट मैच के टिकट की कीमत लाखों में पहुंच गई है लेकिन इसके बावजूद लोग इसे खरीदने को आतुर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+