PAK vs NED Dream 11: पाकिस्तान-नीदरलैंड मैच से पहले बनाएं बेस्ट ड्रीम 11 टीम, ये खिलाड़ी बनाएंगे मालामाल?
World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 अहमदाबाद से शुरू होकर दूसरे मैच के लिए हैदराबाद पहुंच गया है। यहां पाकिस्तान 6 अक्टूबर को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में नीदरलैंड से भिड़ेगा। बाबर आजम की टीम ने अपने दोनों अभ्यास मैच यहीं पर खेले हैं और वे इस मुकाबले के लिए काफी तैयार होंगे। नीदरलैंड ने बारिश के कारण केवल एक अभ्यास मैच खेला है और वह अच्छी शुरुआत करना चाहेगा।
पाकिस्तान और नीदरलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों ने अब तक छह वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने सभी मैच जीते हैं और नीदरलैंड्स ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। इस तरह से पाकिस्तानी टीम नीदरलैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में है।

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपरः मोहम्मद रिजवान
- बल्लेबाजः बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, विक्रमजीत सिंह।
- बॉलरः शाहीन अफरीदी (उप-कप्तान), लोगान वैन बीक, हारिस रऊफ
- ऑलराउंडरः बास डी लीड, शादाब खान
- कप्तान: बाबर आजम
- उपकप्तान: शाहीन अफरीदी
पाक बनाम नीदरलैंड प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, आगा सलमान/उसामा मीर, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।
नीदरलैंड- विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डोड, वेस्ले बैरेसी, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स (सी) (विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन, आर्यन दत्त/शारिज़ अहमद।
नीदरलैंड फुल स्क्वाड
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, वेस्ले बैरेसी, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, तेजा निदामानुरु, रूलोफ वैन डेर मेरवे, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन, आर्यन दत्त, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, शारिज अहमद।
पाकिस्तान फुल स्क्वाड
इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, आगा सलमान, उसामा मीर, अब्दुल्ला शफीक।
पाक बनाम नीदरलैंड मैच लाइव कब और कहां देखें?
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। मैच डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications