World Cup 2023: 'इसलिए गाली खाते हो तुम लोग...', बुमराह-शाहीन को लेकर आपस में भिड़े फैंस
Pakistan vs Bangladesh, 31st Match: वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के पास जीतने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। कोलकाता के ईडन गार्डन में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की पूरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई।
बांग्लादेश ने बनाए 204 रन: बांग्लादेशी बल्लेबाज 45.1 ओवर में 204 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। पाकिस्तान को इस मुकाबले को जीतने के लिए 205 रन चाहिए। लंबे समय बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर्स में विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इस मुकाबले में 9 ओवर में 23 रन देखकर तीन विकेट झटके।

अफरीदी-बुमराह को लेकर बहस: शाहीन अफरीदी के प्रदर्शन के बाद लगातार सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंसा शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह को लेकर आपस में भिड़ गए हैं। जसप्रीत बुमराह इस वर्ल्ड कप में लगातार भारतीय टीम के लिए कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। जबकि शाहिद अफरीदी पहली बार पावर प्ले में इस तरह की गेंदबाजी करने में कामयाब हो सके हैं।
दोनों में कौन है बेस्ट: सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी में बेस्ट कौन इस बात पर बहस चल रही है। फैंस के बीच एक दूसरे को अलग-अलग तरह के तर्क दे रहे हैं। इस बीच भारतीय फैंस लगातार बुमराह के सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं तो वहीं पाकिस्तानी फैंस शाहीन अफरीदी को बेस्ट बता रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट के कई दिग्गज इस वर्ल्ड कप में मौजूदा फॉर्म जसप्रीत बुमराह की बेहतर बता रहे हैं।
वसीम अकरम ने कही थी ये बात: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी एक टीवी शो के दौरान जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि जसप्रीत बुमराह जिस तरीके से गेंदबाजी कर रहे हैं, वह सराहनीय है। एक साल के बाद इंजरी से वापस लौटकर इस तरह की गेंदबाजी करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं है। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी यह बताता है कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर कितनी मेहनत की है।
पाकिस्तान को जीत की जरूरत: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। सेमी फाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को यह मैच जीतना जरूरी है। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया है। कोलकाता के ईडन गार्डन में 205 रनों का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल भरा नहीं दिखाई पड़ता है। ऐसे में पाकिस्तानी बल्लेबाज इस लक्ष्य को कम ओवर्स में ही हासिल कर नेट रन रेट को भी बेहतर करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications