World cup 2023, IND VS PAK: 'कोहली से डरता है पाकिस्तान', जानिए मैच से पहले किसने कही ये बात?
World cup 2023, IND VS PAK: विश्वकप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला आज मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। पूरे विश्व की निगाहें इस मैच पर लगी हुई हैं तो वहीं दूसरी ओर हर भारतीय को उम्मीद है कि इस मैच नें भारत के किंग यानी कि विराट कोहली बड़ा कमाल करेंगे।

विराट के फैंस उनसे बेइंतहा प्यार करते हैं, इस वक्त मोदी स्टेडियम में उनके चाहने वाले कोहली-कोहली चिल्ला रहे हैं।उनके एक चाहने वाले ने तो मीडिया के सामने ये तक कह दिया कि 'पाकिस्तान टीम के सामने केवल एक ही चुनौती है और वो है विराट कोहली। सच कहें तो कोहली से डरता है पाकिस्तान।'
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बैंड बजाएगा कोहली!
'आज देखना हमारा कोहली खेलेगा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बैंड बजाएगा। केवल यही मैच नहीं बल्कि वो विश्वकप के सारे मैचों में धमाल मचाएगा। आज उसकी सेंचुरी आएगी। वो तो अफगानिस्तान के खिलाफ भी शतक बनाता लेकिन अफगानिस्तान ने टारगेट ही छोटा दिया था।'
5 वनडे मैचों में 114 के एवरेज से 342 रन बनाए
आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आज के मैच और विराट कोहली के लिए लोग किस हद तक क्रेजी हुए जा रहे हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली का अहमदाबाद में प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। उन्होंने यहां पर 5 वनडे मैचों में 114 के एवरेज से 342 रन बनाए हैं।
मोदी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए फ्रेंडली है
इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वो यहां आज बड़ा कमाल करेंगे क्योंकि मोदी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए फ्रेंडली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है आज इंडिया एक बड़ा स्कोर खड़ेगी। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के हिंदी और अंग्रेजी में इसका लाइव प्रसारण होगा तो वहीं डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप्प पर भी लाइव प्रसारण देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications