World Cup 2023: रिजवान-शकील ने पाकिस्तान को बेइज्जती से बचाया, नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम ऑल आउट
World Cup 2023, PAK vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेल रही पाकिस्तानी टीम बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही। पाक टीम 286 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। बाबर आज़म सहित टॉप तीन बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। रिजवान और शकील ने टीम को बचाया।
नीदरलैंड्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ। पाक ओपनर फखर जमान महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद इमाम उल हक भी 15 के निजी स्कोर पर चलते बने। कप्तान बाबर आज़म के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी।

कप्तान बाबर आज़म महज 5 रन बनाकर आउट हो गए और पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 38 रन हो गया। यहाँ से सऊद शकील और रिज़वान ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और धाकड़ बैटिंग की। शकील ने 32 गेंदों में फिफ्टी जड़ते हुए इतिहास रचा। पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था।
शकील और रिजवान के बीच चौथे विकेट के लिए 120 रनों की बड़ी भागीदारी हुई। दोनों ने पाकिस्तान को संकट से बाहर निकाल लिया। शकील और रिजवान दोनों ने ही 68-68 रन बनाए। इसके बाद इफ्तिखार अहमद का बल्ला नहीं चला। वह 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
छह विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज और शादाब खान ने अच्छी बैटिंग की। दोनों क्रीज पर टिक गए। शादाब खान ने 32 रनों की पारी खेली। नवाज 38 रन बनाकर रन आउट हो गए। यहाँ से रन गति पर भी लगाम लगी और नीदरलैंड्स ने वापसी कर ली।
अंत में शाहीन अफरीदी ने 13 और हारिस रऊफ ने 16 रन बनाए और पाक टीम 286 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नीदरलैंड्स के लिए बैस डी लीड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये। उनके अलावा कॉलिन एकरमैन ने भी 2 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications