IND vs AUS: 'भारतीय होने के बाद भी अगर...' मैक्सवेल की पत्नी विनी ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
Vini Raman replied Trolls: वर्ल्ड कप में असाधारण प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों पराजित होकर बाहर हो गई। भारतीय टीम के खिलाड़ियों सहित हर कोई इस हार को लेकर निराश है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन को ट्रोल किया गया।
भारतीय होकर ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट करने के आरोप लगाते हुए लोगों ने उनको सोशल मीडिया पर मैसेज किये। इसके बाद विनी ने ट्रोल्स को वापस जवाब दिया। विनी ने एक पोस्ट लिखते हुए इन लोगों को कहा कि इन सबको छोड़कर दुनिया में और भी कई मुद्दे हैं, वहां आवाज उठाओ।

विनी ने लिखा कि भारतीय होने के बाद भी आप उस देश का सपोर्ट कर सकते हैं जहाँ आपका लालन-पालन हुआ है, टीम में आपके पति और बच्चे के पिता खेलते हैं। चैन की सांस लेकर दुनिया में और भी कई अहम मुद्दों पर यह गुस्सा दिखाओ। विनी ने इस पोस्ट से ट्रोल्स को जवाब दिया।
गौरलतब है कि विनी और मैक्सवेल के बच्चे का नाम लोगान है। इसे लेकर विनी ने एक पोस्ट किया था कि लोगान को यह सफर याद नहीं रहेगा। मेलबर्न से सिंगापुर और वहां से भारत के अनेकों शशर होते हुए अहमदाबाद में फाइनल खेल टीम सिंगापुर होते हुए मेलबर्न चली जाएगी। इसके बाद लोगों ने अपना गुस्सा विनी पर निकालना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications