World Cup 2023 मैचों की टाइमिंग, वार्म-अप मैच डिटेल्स, कितने होंगे 'डे' और डे-नाइट मुकाबले

World Cup 2023 Match Timings: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है, जहां पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और 2019 वर्ल्ड कप के रनर अप न्यूजीलैंड के बीच होगा।

50 ओवर के क्रिकेट का यह फ्लैगशिप टूर्नामेंट 19 नवंबर तक चलेगा जहां अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा।

World Cup 2023 Match Timings

इस प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें मेजबान भारत को ऑटोमेटिक एंट्री मिली है, और बाकी 7 टीमों ने वर्ल्ड कप सुपर लीग के जरिए जगह बनाई है। बाकी की 2 टीमें आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए जगह बनाएंगी।

विश्व कप में भारत की 10 शहरों में कुल 48 मैच खेले जाएंगे जिसमें तीन नॉकआउट मुकाबले होंगे। नॉकआउट मुकाबलों में दो सेमीफाइनल मैच और एक फाइनल मुकाबला है। 50 ओवर का वर्ल्ड कप इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी भी सबसे बड़ा टूर्नामेंट है क्योंकि यह 4 साल में सिर्फ एक बार ही आता है।

वर्ल्ड कप 2023 डे और डे-नाइट मुकाबले व टाइमिंग

48 मैचों में छह मैच दिन में खेले जाएंगे और 42 मुकाबले डे-नाइट गेम्स होंगे। यह सभी मुकाबले भारत में खेले जाएंगे, जहां सुबह के मैच 10:30 am पर शुरू होंगे और डे नाइट मैच दोपहर 2:00 बजे शुरू होंगे। मेजबान भारत को एक भी डे मुकाबला नहीं दिया गया है।

यहां आईसीसी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के दिन के मुकाबलों की लिस्ट है-

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश
क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 वार्म-अप मैच

इसके अलावा वर्ल्ड कप 2023 में मुख्य लीग चरण चुनाव शुरू होने से पहले वार्म-अप मैचों का एक दौर चलेगा, जिसके लिए तीन जगह निर्धारित की गई है। वार्म अप मैच 29 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी में खेले जाएंगे। इन मैचों का पूरा शेड्यूल अभी आना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+