World cup 2023: वर्ल्ड कप मैचों के लिए जारी हुई टिकट की रेट लिस्ट, जानें कितना है Price
ICC Cricket World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस दौरान भारत के 10 स्थानों पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोलकाता का ईडन गार्डन्स का मैदान भी शामिल है। फिलहाल, सीएबी ने यहां होने वाले मैच के लिए टिकटों के रेट जारी कर दिए हैं।
दरअसल, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने ईडन गार्डन्स में होने वाले मैचों के लिए टिकटों की कीमतों की घोषणा कर दी है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में लीग स्टेज के कुल पांच मैच खेले जाने हैं, जबकि एक सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन भी इसी वेन्यू पर होगा।

सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली (सीएबी अध्यक्ष) ने सिटी ऑफ जॉय में होने वाले मैचों के लिए टिकट की कीमतों की घोषणा की है। प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में कुल पांच मैच होंगे, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण मैच भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका और दूसरा सेमीफाइनल होगा।
कोलकाता में होने वाले पहले मैच में 28 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से नीदरलैंड्स का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। इस मैच के टिकट की कीमत सभी अपर टीयर (Upper Tiers) के लिए 650 रुपये, डी एच ब्लॉक (D H Blocks) के लिए 1000 रुपये और बी सी के एल ब्लॉक (BCKL Blocks) के लिए 1500 रुपये है।
कोलकाता में दूसरे और चौथे मैच में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से और इंग्लैंड का पाकिस्तान से कड़ा मुकाबला होगा। इस मैच के लिए टिकट की कीमतें 800 रुपये अपर टियर, 1200 रुपये डी एच ब्लॉक (D H Blocks), 2000 रुपये सी के ब्लॉक (C K Blocks) और 2200 रुपये बी एल ब्लॉक (B L Blocks) होंगी।
इसके बाद हाई-वोल्टेज मुकाबले आते हैं, जिसके तहत तीसरा मैच 5 नवंबर को मेजबान भारत का मुकाबला प्रोटियाज से होगा और सेमीफाइनल 16 नवंबर को दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच होगा। इस गेम की कीमतें 900 रुपये अपर टीयर, 1500 रुपये डी एच ब्लॉक, 2500 रुपये सी के ब्लॉक और 3000 रुपये बी एल ब्लॉक से अधिक होंगी।












Click it and Unblock the Notifications