World Cup Points Table: भारत की जीत के बाद अंक तालिका में बदलाव, जानें टीम इंडिया की क्या है स्थिति
World Cup Points Table: भारतीय टीम ने श्रीलंका को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुरी तरह हरा दिया। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजों ने धाकड़ प्रदर्शन किया। शमी और सिराज की धुआंधार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका के बल्लेबाज पानी भरते नज़र आए और टीम 55 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।
एक दिन पहले दक्षिण अफ़्रीकी टीम टॉप पर थी और टीम इंडिया नीचे आ गई थी। अब भारतीय टीम ने टॉप स्थान वापस हासिल कर लिया है। भारतीय टीम 7 मैचों में जीत के साथ 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इसके अलावा टीम इंडिया सेमीफाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गई।

अंक तालिका में भारतीय टीम के बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम का स्थान है। अफ्रीकी टीम 6 मैचों में जीत के साथ 12 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। दक्षिण अफ़्रीकी टीम सेमीफाइनल से महज एक जीत दूर है। तीसरे स्थान पर 4 मैचों में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम है।
न्यूजीलैंड की टीम ने 7 मैच खेलकर 4 में जीत दर्ज करते हुए 8 अंक जुटाए हैं। कीवी टीम चौथे स्थान पर है। पाक टीम ने भी 7 में से 3 में जीत दर्ज करते हुए 6 अंक हासिल करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। अभी पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में जाने की दौड़ में बनी हुई है।
अफगानिस्तान की टीम छठे स्थान पर है। 6 मैचों में 3 जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल की दौड़ में अभी तक बनी हुई है। हालांकि अन्य टीमों के प्रदर्शन के ऊपर भी काफी कुछ निर्भर करता है। श्रीलंका आठवें और नीदरलैंड्स नौवें स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है।
भारतीय टीम टॉप चार मा जा चुकी है लेकिन बाकी टीमों की स्थिति अभी देखने लायक है। देखना होगा कि अंतिम तीन स्थानों के लिए टीमों के बीच किस तरह का मुकाबला देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications