World Cup Points Table: पाकिस्तान की हार के बाद अंक तालिका में बदलाव, जानें भारत की स्थिति
World Cup 2023, Points Table: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। टीम इंडिया ने अपने तीसरे लीग मुकाबला में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पटखनी दे डाली। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को आगे से लीड किया।
पाकिस्तान के अलावा भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को भी पराजित किया है। टीम इंडिया तीन मैचों में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में अब टॉप पर आ गई है। भारतीय टीम ने टॉप स्थान से न्यूजीलैंड को नीचे उतार दिया है।

भारतीय टीम ने तालिका में 6 पॉइंट्स के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। न्यूजीलैंड ने भी तीन मैचों में इतने ही अंक हासिल किये हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में भारतीय टीम आगे है। इस वजह से भारतीय टीम टॉप पर है। पॉइंट्स टेबल में नम्बर तीन पर दक्षिण अफ्रीका है। अफ़्रीकी टीम ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है।
वर्ल्ड कप 2023 अंक तालिका
भारत: 3 मैच और 6 अंक
न्यूजीलैंड: 3 मैच और 6 अंक
दक्षिण अफ्रीका: 2 मैच और 4 अंक
पाकिस्तान: 3 मैच और 4 अंक
इंग्लैंड: 2 मैच और 2 अंक
बांग्लादेश: 3 मैच और 2 अंक
श्रीलंका: 2 मैच और 0 अंक
नीदरलैंड्स: 2 मैच और 0 अंक
ऑस्ट्रेलिया: 2 मैच और 0 अंक
अफगानिस्तान: 2 मैच और 0 अंक












Click it and Unblock the Notifications