World Cup 2023: रोहित एंड कंपनी से भिड़ने भारत आएगी पाकिस्तान की टीम! जानिए कब और कहां होगा मुकाबला
World Cup 2023, india vs pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 में होने वाले मैच पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
World Cup 2023 Schedule latest Updates: आईसीसी टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीम एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान का भारत में आना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में फैंस की नजरें इन दोनों के बीच होने वाली भिड़ंत के वेन्यू पर
बनी हुई है।
अहमदाबाद में हो सकता है मैच: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। साल 2016 में आखिरी बार पाकिस्तान की टीम भारत आई थी। लगभग सात साल बाद एक बाद फिर पाकिस्तान की टीम भारत का दौरा करने वाली है। इन दोनों देशों के बीच भारत के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जा सकता है।

यहां हो सकते हैं पाकिस्तान के मैच: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को खेला जा सकता है। जबकि पाकिस्तान के बाकी मैच चेन्नई और हैदराबाद में हो सकते हैं। हालांकि, इस पर अधिकारिक रूप से अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन आने वाले दिनों में इसकी पुष्टि की जा सकती है।
विवाद खत्म होने की उम्मीद: एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद पाकिस्तान की तरफ से कई बयान आए थे। पूर्व पीसीबी अध्यक्ष ने वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने की बात को भी मना कर दिया था। लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि एशिया कप 2023 के मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। जहां भारत के मैच श्रीलंका में होंगे।
वर्ल्ड कप 2023 के कुछ बड़े मैच
- पहला मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा सकता है।
- अहमदाबाद में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा सकता है।
- लखनऊ में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मैच खेला जा सकता है।
- चेन्नई में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा सकता है।
-लखनऊ 5 मैचों की मेजबानी कर सकता है।
- पाकिस्तान के अधिकतर मैच चेन्नई और हैदराबाद में हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications