IND vs AUS: शुभमन गिल की जगह दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज की एंट्री, रोहित शर्मा ने जताया भरोसा

Ishan Kishan replaces Shubman Gill: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। स्पिन गेंदबाजों को यहां काफी मदद मिलने की उम्मीद है। क्रिकेट के एक्सपर्ट्स की मानें तो चेन्नई के मैदान में शुरुआती कुछ ओवर में बल्लेबाजी करना बाद में मुकाबले का आसान होगा। यही वजह है कि कमिंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ईशान किशन को मौका: भारतीय टीम में शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया है। गिल के खेलने पर पहले से ही सस्पेंस बना हुआ था। गिल डेंगू बुखार के कारण इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। गिल की जगह किशन को टीम में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में ओपनिंग करते नजर आएंगे।

Shubman Gill 1

जड़ चुके हैं दोहरा शतक: ईशान किशन वनडे में अपनी पहचान बतौर ओपनर बल्लेबाज ही बनाया था। बांग्लादेश के खिलाफ ओपन करते हुए ईशान ने शानदार दोहरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की थी। किशन की बल्लेबाजी देख क्रिकेट के दिग्गजों ने उन्हें बतौर ओपनर ही टीम में खिलाने का सुझाव भी दिया था। लेकिन शुभमन गिल की दमदार प्रदर्शन के कारण उन्हें मौका नहीं मिला।

किशन के पास शानदार मौका: ईशान किशन के पास वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में ही दमदार प्रदर्शन कर काबिलियत को दिखाने का मौका होगा। दोनों ही टीमों में स्पिनर्स का इस मैच में अहम रोल माना जा रहा है। भारत की टीम में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की तिकड़ी मौजूद है। यह तीनों ही गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को परेशान करने का काम कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+