World Cup 2023: ईशान किशन और केएल राहुल प्लेइंग 11 में एक साथ खेल पाएंगे? कप्तान रोहित शर्मा ने दिया जवाब

World Cup 2023 indian team squad: इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 5 सितंबर यानी मंगलवार को वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। श्रीलंका के कैंडी में भारतीय टीम के होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने इस दौरान वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा करने का काम किया।

ईशान किशन औऱ केएल राहुल टीम में: ईशान किशन और केएल राहुल को लेकर ऐसी चर्चाएं जोरों पर थी कि इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को ही वर्ल्ड कप की टीम में जगह दी जाएगी। लेकिन इन दोनों ही खिलाड़ियों को 15 सदस्य वाली इस टीम में जगह दी गई है। ऐसे में सवाल उठता है क्या इन दोनों को एक साथ प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दिया जाएगा।

World Cup 2023 1

जानिए कप्तान रोहित ने क्या कहा: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा से पूछा गया कि क्या केएल राहुल और ईशान किशन दोनों को एक साथ प्वलेइंग इलेवन खेलने का मौका दिया जा सकता है। इस पर कप्तान ने साफ कहा कि बिल्कुल ये दोनों खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा ने कहा कि हर मैच में प्लेइंग इलेवन का चयन पिच और सामने वाली टीम को देखते हुए किया जाएगा।

भारत के पास चार ऑलराउंडर: वर्ल्ड कप टीम में भारतीय चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडरों पर अधिक भरोसा जताया है। टीम के पास हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर जैसे चार ऑलराउंडर मौजूद हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान रोहित अपने इन खिलाड़ियों का इस्तेमाल प्लेइंग इलेवन में किस तरह से करते हैं।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+