IND vs SL: क्या भारतीय टीम में होंगे 2 बदलाव? श्रीलंका के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग 11
IND vs SL, Indian Playing 11 predictions: अलग-अलग स्टेडियमों से होते हुए भारतीय टीम का कारवाँ अब वानखेड़े स्टेडियम तक पहुँच गया है। गुरुवार को भारतीय का मुकाबला श्रीलंकाई टीम के साथ होना है। टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट में यह कुल सातवाँ मुकाबला है। अब तक खेले गए छह मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है।
भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर ने इस वर्ल्ड कप में एक बड़ा धमाका किया है। बल्लेबाजों के रन आने के अलावा गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस बार भी मजबूत रहेगी। कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन यह निश्चित नहीं है।

ओपनर बल्लेबाज: टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ही एक बार फिर से ओपन करेंगे। रोहित के बल्ले से धमाका देखने को मिल रहा है लेकिन गिल का बल्ला नहीं चल पाया है। मुंबई में गिल के बल्ले से भी रन आने की उम्मीद की जा सकती है। दोनों के कन्धों पर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाने का जिम्मा रहेगा।
मिडिल ऑर्डर और ऑल राउंडर: मध्यक्रम में विराट कोहली के बल्ले से अच्छे रन आ रहे हैं। उनके बाद खेलने के लिए श्रेयस अय्यर आते हैं लेकिन वह कुछ मैचों से गलती करके आउट हो रहे हैं। बदलाव की स्थिति में उनकी जगह टीम इंडिया में ईशान किशन को लाया जा सकता है। केएल राहुल की जगह फिक्स है और उनके बाद सूर्यकुमार यादव का स्थान पक्का है। हार्दिक पांड्या चोट के कारण शायद इस मैच में नहीं खेलेंगे। ऑल राउंडर विभाग में रविन्द्र जडेजा टीम में रहेंगे।
गेंदबाज: गेंदबाजी विभाग में बदलाव देखने को मिल सकता है। मोहम्मद सिराज की जगह शार्दुल ठाकुर को लाया जा सकता है। मोहम्मद शमी काफी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उनकी जगह टीम में पक्की है। उनके अलावा बुमराह को भी टीम में रखना तय है। बतौर स्पिनर भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव खेलते हुए नज़र आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications