Ind vs Pak: मोबाइल-टीवी पर फ्री में देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान का लाइव मैच, जानिए क्या है तरीका

IND vs PAK live streaming for free: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का फैंस उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान का होने वाला यह मुकाबला हाई वोल्टेज रहने वाला है। दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने की उम्मीद की जा रही है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने पिछले मुकाबले में तेज तर्रार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था।

जानिए कब और कहां होगा मुकाबला: 14 अक्टूबर यानी कि शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम फेवरेट नजर आ रही है। भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी नजर आ रहा है। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान ने भारत को अब तक एक बार भी नहीं हराया है। भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप में अब तक कुल सात मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन सभी मैचों में ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की है।

Ind vs Pak 1

बड़ी तादाद में पहुंचेंगे फैस: इस मैच को देखने के लिए दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में फैंस का जमावड़ा लगने वाला है। करीब 130000 लोग इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे। वहीं करोड़ फैंस इस मुकाबले को टीवी मोबाइल और लैपटॉप के जरिए लाइव देखने का काम करेंगे। फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है। भारत में स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर विभिन्न भाषाओं में देखा जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर इस मैच को फ्री में देखा जा सकता है।

लगातार तीसरी जीत पर नजर: वहीं भारत के सभी मुकाबले डिश टीवी के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में दिखाया जा रहा है। अगर आप डिश टीवी के जरिए डीडी स्पोर्ट्स पर यह मुकाबला देखते हैं तो आपको इसके लिए एक भी रुपए नहीं खर्चने होंगे। इसके अलावा दोनों ही टीमों के ट्विटर हैंडल से मैच के दौरान की पल-पल का अपडेट लिया जा सकता है। भारत और पाकिस्तान के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए फैंस मैच का अपडेट पा सकते हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीत कर वर्ल्ड कप में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+