IND vs PAK: 'भाई, मैं बेहोश होने का नाटक करने वाला हूं....', शर्मनाक हार के बाद बाबर आजम के मीम्स वायरल
world cup 2023, India vs Pakistan: वनडे वर्ल्ड कप में एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को पटकनी दे दी है। लगातार आठवीं बार वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत ने पाकिस्तान को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से हारने का काम किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सिर्फ 191 रनों पर रोकने का काम किया।
भारत ने आसानी से जीता मैच: इसके बाद भारत ने आसानी से इस लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया भारत के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम के लिए दमदार पारी खेलने में सफल रहे। रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। रोहित लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए। रोहित 86 रन बनाकर आउट हो गए।
मीम्स हो रहे वायरल: इस मैच से पहले पाकिस्तान की तरफ से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे। पाकिस्तान ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 346 रनों को चेज किया था। जिसके बाद से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तानी फैंस सातवें आसमान पर थे। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को फेवरेट बता रहे थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की हार के साथ ही में कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं।
निशाने पर बाबर आजम: पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को लेकर कई तरह के मीम्स बनाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक मीम्स में कप्तान बाबर आजम कहते हैं, मैं बेहोश होने का नाटक करने वाला हूं तुम लोग अपना अपना सोच लो। इसके साथ ही कुछ मीम्स में मोहम्मद रिजवान को भी ट्रोल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications