IND vs NED Live: भारतीय टीम ने दिवाली पर देश को दिया जीत का तोहफा, रोहित-कोहली ने गेंद से बरपाया कहर
India vs Netherlands Live: भारत और नीदरलैंड के बीच दिवाली की चमक के बीच वर्ल्ड कप का 45वां लीग चरण का आखिरी मैच खेला गया। रविवार और दिवाली के साथ ही मैच का मजा भी फैंस के लिए दोगुना रहा। भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल कर ली है।
भारत ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में लगातार अपनी नौवीं जीत दर्ज कर ली। नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी गेंदबाजी की। इतना ही नहीं इन दोनों खिलाड़ी ने गेंदबाजी करते हुए विकेट भी झटका। 411 रनों का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 250 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक-एक सफलता हासिल की।

मुकाबले के लाइव अपडेट आप यहाँ जान सकते हैं, कृपया पेज को रिफ्रेश करें
सिराद ने दिलाई छठी सफलता
दिवाली के दिन कोहली ने गेंद से बरपाया कहर
रोहित शर्मा ने दिवाली के दिन बल्ले से की आतिशबाजी
वर्ल्ड कप में कभी नहीं हुआ था ऐसा
भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
नीदरलैंड को मिला 411 रन का लक्ष्य












Click it and Unblock the Notifications