IND vs NED: विराट के गढ़ में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में कभी नहीं हुआ था ऐसा
India vs Netherlands, 45th Match: नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने आतिशी बल्लेबाजी की। भारतीय टीम की तरफ से टॉप 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। वर्ल्ड कप के इतिहास में इससे पहले टॉप 5 बल्लेबाजों ने एक साथ अर्धशतक एक ही मैच में नहीं लगाया था। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने ये कारनामा करने में कामयाबी हासिल की।
भारत ने बनाए 410 रन: कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 410 रन बनाए। 50 ओवर में चार विकेट खोकर 410 रन बनाने वाली भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 61 और शुभमन गिल और विराट कोहली ने 51-51 रनों की पारी खेली।

अय्यर-राहुल ने रचा इतिहास: केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने इस मुकाबले में चौथे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी की। वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथे विकेट के लिए सबसे अधिक रनों की साझेदारी है। इससे पहले कभी भी किसी भी टीम के बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए इतने रन नहीं जोड़े थे। भारतीय टीम नीदरलैंड को जल्द से जल्द आउट कर रन बड़े अंतर से जीत हासिल करना चाहेगी।
भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर: वनडे वर्ल्ड कप में यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साल 2007 में बरमूडा के खिलाफ भारत ने 413 रन बनाए थे। लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने 410 रन बनाकर वर्ल्ड कप का अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने का काम किया। भारत के लिए सभी बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने अपने फार्म का परिचय दिया है।












Click it and Unblock the Notifications