IND vs NED: रोहित शर्मा ने दिवाली के दिन बल्ले से की आतिशबाजी, एक साथ बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
India vs Netherlands, 45th Match: ग्रुप लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड के सामने जीत के लिए 411 रनों का लक्ष्य रखा। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित और शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत को एक बार फिर से ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। पहले 10 ओवर में ही इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम के लिए 91 रन जोड़ दिए।
रोहित ने बनाए बड़े रिकॉर्ड: रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में कुछ बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। रोहित का बल्ला इस पूरे वर्ल्ड कप में शानदार तरीके से हल्ला बोल रहा है। बतौर ओपनर रोहित ने अपना 14000 रन पूरा किया। अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए टेस्ट वनडे और T20 में रोहित शर्मा ने 14000 रन पूरा कर लिया है। ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर भी ऐसा कर चुके हैं।

छक्कों का रिकॉर्ड: रोहित ने नीदरलैंड के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान दो छक्के लगाया। इसके साथ वह 1 साल में वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाजी एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। साल 2023 में रोहित शर्मा अब तक कुल 60 छक्के लगा चुके हैं। जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड एबी डी विलियर्स के नाम था। डी विलियर्स ने साल 2015 में 58 छक्के लगाए थे। पहली बार वनडे क्रिकेट के 1 साल में किसी भारतीय खिलाड़ी ने 50 से अधिक लगाया है। इससे पहले रोहित शर्मा ने साल 2017 में 47 छक्के लगाए थे।
रोहित ने किया बड़ा कमाल: वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार दो बार 500 से अधिक रन बनाने वाले रोहित शर्मा दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। साल 2019 के बाद साल 2023 में भी रोहित शर्मा ने 500 से अधिक रन बना लिए हैं। इससे पहले साल 1996 और 2003 में लगातार दो बार सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा किया था। रोहित बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications